रांची। झारखंड विधानसभा सत्र के दौरान सभी अधिकारियों को उपस्थित रहने का आदेश दिया गया है। सरकार की प्रधान सचिव वंदना डाडेल के कार्यालय से इस संबंध में शनिवार को एक आदेश जारी किया गया है।

राज्य सरकार के सभी अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव के साथ पुलिस महानिदेशक, सभी विभागों के प्रमुख, उपायुक्त और एसएसपी को संबोधित पत्र में कहा गया है कि 8 जुलाई को 11 बजे से पांचवें झारखंड विधानसभा का सत्र है। इस सत्र के दौरान सभी पदाधिकारियों का उपस्थित रहना अनिवार्य है।

सरकार के इस आदेश में कहा गया है कि झारखंड विधानसभा की प्रक्रिया तथा कार्य संचालन के नियम 139 के तहत मुख्यमंत्री की ओर से मंत्रिपरिषद में विश्वास का प्रस्ताव रखा जाना है। इसके बाद वाद-विवाद और मतदान होना है। इसलिए 8 जुलाई को पूर्वाह्न 11 बजे से विधानसभा की कार्यवाही समाप्त होने तक सभी पदाधिकारी विधानसभा के पदाधिकारी दीर्घा में मौजूद रहेंगे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version