रांची। झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के द्वारा बुधवार को तय कार्यक्रम के अनुसार रांची जिला के मनरेगाकर्मियों ने राजभवन के समीप जाकिर हुसैन पार्क के बाहर एक दिवसीय धरना सह मृत मनरेगा साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने को कार्यक्रम का आयोजन किया। संघ के जिलाध्यक्ष संजय प्रमाणिक की अध्यक्षता में रांची जिला के मनरेगाकर्मियों उक्त कार्यक्रम में शामिल हुए।

बता दें कि अपने स्थायीकरण एवं वेतनमान की मांग को लेकर राज्य भर के मनरेगाकर्मियों ने सरकार को मांगपत्र सौंपा है और चरणबद्ध तरीके से आंदोलन की रूपरेखा तैयार की है। जिसके तहत 02 जुलाई को मोरहाबादी मैदान बापू वाटिका से मुख्यमंत्री आवास तक पदयात्रा एवं एकदिवसीय धरना का कार्यक्रम किया गया था। दूसरे कार्यक्रम के रूप में 08।07।2024 दिन सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय कार्यालय के समक्ष धरना दिया गया। आज उसी कड़ी में जिला समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय धरना सह मृत मनरेगा साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

आगामी 18 जुलाई से 20 जुलाई तक सांकेतिक हड़ताल किया जाना तय है। यदि सरकार हमारे स्थायीकरण पर कोई सकारात्मक पहल नहीं करती है, तो तय कार्यक्रम के तहत 22।07।2024 से अनिश्चित कालीन हड़ताल की घोषणा की जाएगी।

आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से जॉन पीटर बागे (प्रदेश अध्यक्ष), बीपीओ इम्तियाज, मृत्युंजय महतो (जिला कोषाध्यक्ष) के साथ साथ सभी प्रखंडों से मनरेगा साथी उपस्थित हुए।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version