-आप पार्टी की प्रदेश स्तरीय दो दिवसीय कार्यकर्ताओं की बैठक
रांची। आम आदमी पार्टी झारखंड की प्रदेश स्तरीय दो दिवसीय बैठक के अंतिम दिन बुधवार को आगामी विधानसभा चुनाव में सभी 81 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया गया। बैठक का आयोजन आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय रांची में संपन्न हुआ। उक्त जानकारी आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक डीएनए सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अपने अपने विधानसभा क्षेत्र में चुनाव की तैयारी करें।

उन्होंने कहा कि झारखंड गठन के 24 साल हो गये, सत्ता आयी और गयी लेकिन झारखंड में व्यवस्था नहीं बदली। प्रदेश भर में हर दिन जमीन का झगड़ा मारपीट हत्या आम बात हो गयी है। उप संयोजक प्रेम कुमार ने कहा कि व्यवस्था बदलाव यात्रा के माध्यम से पूरे 81 विधानसभा क्षेत्र में 24 साल का हिसाब किताब होगा। प्रदेश उपाध्यक्ष अजय भगत ने कहा कि झारखंड के मूलवासी आज भी बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था और रोजगार के लिए तरस रहे हैं। प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि झारखंड में शहरी क्षेत्र में होल्डिंग टैक्स दोगुना से ज्यादा हो गया। पीने के पानी का टैक्स वसूला जा रहा है। प्रदेश उपाध्यक्ष हरि सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी जनता के हक और अधिकार के लिए झारखंड की अस्मिता को बचाने के लिए आम आदमी पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता कमर कसकर तैयार हैं। प्रदेश प्रवक्ता सौरभ श्रीवास्तव और ओंकार नाथ जायसवाल ने कहा कि झारखंड को 24 घंटा बिजली और हर परिवार को 300 यूनिट मुफ्त बिजली चाहिए।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version