-ममता भुइयां प्रदेश उपाध्यक्ष, मदन पासवान महासचिव और धनंजय पासवान पलामू जिलाध्यक्ष नियुक्त

रांची। राजद के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने सोमवार को प्रदेश कमेटी का विस्तार किया। ममता भुइयां को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है और पलामू जिलाध्यक्ष के लिए धनंजय पासवान को मनोनीत किया है। उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने बताया कि ममता भुइयां पलामू लोकसभा क्षेत्र से राजद प्रत्याशी रही थीं और मदन पासवान को प्रदेश सचिव से महासचिव में प्रमोट किया गया। वहीं दूसरी ओर दलित प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रहे धनंजय पासवान को पलामू जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उन्होंने कहा कि ममता भुइयां, मदन पासवान और धनंजय पासवान के मनोनयन पर पार्टी के तमाम नेताओं ने हार्दिक बधाई दी।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version