रांची। एलएपी जमशेदपुर के तत्वावधान में समीक्षा बैठक प्रदेश महासचिव सह पूर्वी सिंहभूम जिला प्रभारी मनोज गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उक्त मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू उपस्थित थे। सुनील साहू ने कहा कि लोकहित अधिकार पार्टी सामाजिक न्याय आधारित पार्टी है। अब संगठन का विस्तार तेज गति से हो रहा है। इसीलिए झारखंड की सभी 81 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया गया है।

अध्यक्षता करते हुए प्रदेश महासचिव मनोज गुप्ता ने कहा कि पूर्वी सिंहभूम की सभी विधानसभा सीटों पर मजबूत प्रत्याशी उतारने का प्रयास चल रहा है। पार्टी में शामिल होने के बाद जुझार सोरेन ने कहा कि लोकसभा चुनाव लड़कर लगभग साढ़े चार हजार वोट प्राप्त किया था, अब लोकहित अधिकार पार्टी को मजबूत बनाने में योगदान दूंगा। बैठक में रामबल्लभ साहू, पारस साव, महेश राम, प्रमोद गुप्ता, दुलु मुर्मू, बलराम पातर, संजय पातर, श्याम सुंदर साव, विनय गुप्ता, कृष्णा साव, अखिलेश कुमार समेत अन्य मौजूद थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version