-पूर्वोदय के माध्यम से बिहार का भाग्योदय होगा
रांची। बिहार में केंद्रीय बजट पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पत्रकारों से शनिवार को छपरा में संवाद किया। मंत्री संजय सेठ ने बताया कि आजादी के बाद पहली बार बिहार को केंद्रीय बजट में इतनी बड़ी हिस्सेदारी मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के सीएम नीतीश कुमार के मजबूत नेतृत्व में बिहार विकास का नया अध्याय लिखने को तैयार है। पूर्वोदय के माध्यम से बिहार का भाग्योदय होगा। एनडीए गठबंधन के नेतृत्व में बिहार पुन: अपना गौरव हासिल करेगा। इस बजट में बिहार के लिए सड़क, रोजगार, बिजली, पर्यटन, आवास, शिक्षा, विरासत संरक्षण, महिला विकास सहित हर क्षेत्र की चिंता की गयी है। यह बिहार को आत्मनिर्भर बनाने वाला बजट है। कांग्रेस और राजद ने बिहार को जिस जंगलराज की ओर धकेला था, उससे बाहर निकलने का वक्त आ गया है। बिहारवासी अब विकास के साथ चलने को तैयार हैं। विकसित भारत में बिहार अपनी सशक्त भूमिका निभाये, यह कार्य एनडीए गठबंधन का है। हर बिहारवासी स्वावलंबी हो, इस लक्ष्य के साथ हम काम कर रहे हैं। इस पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा सांसद जनार्दन सिग्रीवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



