रांची। झारखंड बिजली वितरण निगम (जेबीवीएनएल) के इडी केके वर्मा ने बताया कि 21 जुलाई के बाद से राजधानी रांची के उपभोक्ताओं के घरों में लगे स्मार्ट मीटर प्रीपेड होने लगेंगे। इसे चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जायेगा। इसके लिये दिशा-निर्देश जारी किया जायेगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से उक्त निदेर्शों का पालन करने का आग्रह किया। कहा कि जिनका मोबाइल नंबर टैग नहीं हुआ है वह संबंधित बिजली आॅफिस जाकर कंज्यूमर नंबर के साथ अपना मोबाइल नंबर टैग करा लें। ताकि वाट्सएप पर भी सेवा मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 से बिजली राजस्व का काम देख रही एचसीएल की सेवा अब समाप्त कर दी गयी है। अब जेबीवीएनएल राजस्व के सारे काम को अपने हाथ में ले रहा है। इसी कड़ी में रांची में लगे स्मार्ट मीटर को प्रीपेड किया जायेगा। इसे डिवीजन वाइज अलग-अलग चरणों में किया जायेगा।

रांची में 2.5 लाख घरों में लग चुके हैं स्मार्ट मीटर
रांची में अब तक 2.5 लाख घरों में स्मार्ट मीटर लग चुके हैं। लक्ष्य 3.5 लाख घरों का है। अबक 25 हजार उपभोक्ताओं के मीटर प्रीपेड किये जा चुके हैं। अगस्त तक सबका मीटर प्रीपेड किया जाना है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version