बाेकाराे। आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि जनता ने सरकार को अपना बहुमूल्य मत देकर जनसेवा का मौका दिया था लेकिन सरकार ने जनता से वादा खिलाफी कर उन्हें धोखा दिया है। पिछ्ले चुनाव में बड़े-बड़े वादों की पोटली लेकर जनता के समक्ष जाने वाली सरकार पांच सालों में एक भी वादे को धरातल पर नहीं उतर पाई। जेएमएम के लिए विकास का अर्थ परिवार का विकास है राज्य के विकास से इनका कोई वास्ता नहीं।

सुदेश कुमार महतो रविवार काे चंडीपुर फुटबॉल मैदान में आयोजित चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र स्तरीय चूल्हा प्रमुख सम्मेलन सह शपथ ग्रहण समारोह में बाेल रहे थे। मौके पर उपस्थित सभी चूल्हा प्रमुखों ने शपथ ग्रहण किया। सुदेश महतो ने कहा कि हर साल दो हजार रुपये चूल्हा खर्च देने की बात कहने वाली सरकार अब अपने कार्यकाल के अंतिम महीने में जनता को चूल्हा खर्च की जगह चुनाव खर्च देने की बात कह रही है। यह जनता को भ्रमित करने की एक और साजिश है। राज्य की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए किसानों और खेती को मजबूत करने की आवश्यकता है। खेत खाली न रहे और खेतों में 7 महीने तक खेती हो इसकी तैयारी है। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों का विकास हमारी प्राथमिकता है। तुष्टिकरण नहीं विकास की राजनीति हमारी पहचान है। चंदनकियारी अपने विचार और विवेक पर चलेगा।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version