Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, July 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»मोहर्रम जुलूस के दौरान दो पक्षों में हिंसक झड़प मामले में 19 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
    राज्य

    मोहर्रम जुलूस के दौरान दो पक्षों में हिंसक झड़प मामले में 19 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 11, 2025Updated:July 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अररिया। फारबिसगंज में मोहर्रम के अवसर पर ताजिया जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच हुए झड़प और पथराव मामले में थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह के बयान पर 19 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। मोहर्रम ताजिया जुलूस के दौरान हुए झड़प और पथराव की घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए थे।झड़प अली टोला और पोखर बस्ती के अखाड़ों के बीच हुई थी। इसके कारण मौके पर अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।

    घटना के संबंध में फारबिसगंज थाना में थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आवेदन में बताया गया है कि वे जिला संयुक्तादेश संख्या 1517/सी दिनांक 04.07.25 के आलोक में मोहर्रम ड्यूटी पर तैनात थे। उनके साथ थाना की पुलिस अधिकारी कुमारी बविता, राजनंदनी सिन्हा, काजल कुमारी, उपेंद्र शर्मा, प्रभा कुमारी एवं अमित राज भी उपस्थित थे।दस आना कचहरी में जैसे ही ताजिया जुलूस पोखर बस्ती एवं अली टोला की ओर से पहुंचा, उसी समय ताजिया रखने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ। धीरे-धीरे यह विवाद हाथापाई और पथराव में बदल गया।

    सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 19 उपद्रवियों की पहचान का दावा किया गया है। इनमें पोखर बस्ती वार्ड संख्या-15 के मो. शमशाद, मो. दिलशाद, मो.अफरोज, मो.मासूम, मो.रशीद, मो. मोनू, मो. छोटू, मो. अहद तथा अली टोला वार्ड संख्या-20 व 22 के मो. पोशन, मो. हारूण, मो. अब्बास, मो. सोहेल, मो. मुन्ना, मो. चुन्ना, मो. सद्दाम, मो. एहसान, छोटू अंसारी, मो. सरफराज व रूशत शामिल हैं। इनके अतिरिक्त 50 अज्ञात लोगों के विरुद्ध भी प्राथमिकी दर्ज की गई है।सभी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 191(2)/126(2)/115(2)/125/132/352/351(2)/3(5) के अंतर्गत सरकारी कार्य में बाधा डालना, जानलेवा हमला करना, सार्वजनिक स्थल पर पथराव करना, गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देना आदि आरोप लगाए गए हैं।

    मामले पर एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने बताया कि दो गुटों के बीच रोड़ेबाजी व पथराव की घटना में उपद्रवियों की शिनाख्त सीसीटीवी कैमरा के फुटेज के आधार पर की गई है।जल्द ही आरोपितों की गिरफ्तारी की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपूर्व सांसद और इंटक नेता ददई दुबे का निधन, दिल्ली में ली अंतिम सांस
    Next Article गोला प्रखंड पहुंचे डीसी ने आम जनों की सुनी समस्या
    shivam kumar

      Related Posts

      हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है सरकार : मुख्यमंत्री याेगी

      July 11, 2025

      भारत-बांग्लादेश सीमा पर तस्करों का हमला, बीएसएफ जवान घायल

      July 11, 2025

      तृणमूल नेता रज्जाक खान की गोली मारकर हत्या, इलाके में तनाव

      July 11, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक, 27 प्रस्तावों को मिली मंजूरी
      • हमने पाकिस्तान में घुसकर नौ ठिकानों को उड़ाया, एक भी नहीं चूका: डोभाल
      • एक देश एक चुनाव पर जेपीसी की बैठक
      • सबसे तेजी से बच्चे पैदा कर रहे मुस्लिम:वर्ल्ड पॉपुलेशन डे पर जानिए चौंकाने वाले आंकड़े, हिंदू आबादी घटी
      • हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है सरकार : मुख्यमंत्री याेगी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version