Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, July 28
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार
    बिजनेस

    ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 28, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान बढ़त के साथ बंद हुए थे। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज फिलहाल मजबूती के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजारों में पिछले सत्र के दौरान दबाव बना रहा। वहीं एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है।

    अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार खरीदारी का माहौल बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मजबूती के साथ बंद हुए। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.40 प्रतिशत की तेजी के साथ 6,388.64 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 0.24 प्रतिशत उछल कर 21,108.32 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज फिलहाल 180.84 अंक यानी 0.40 प्रतिशत की बढ़त के साथ 45,082.76 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

    यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान दबाव में कारोबार करने के बाद मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 0.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 9,120.31 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह डीएएक्स इंडेक्स ने 0.32 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,217.50 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। दूसरी ओर, सीएसी इंडेक्स 0.21 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,834.58 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है। एशिया के 9 बाजारों में से 5 के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 3 सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में बने हुए हैं। थाईलैंड में स्टॉक एक्सचेंज के बंद होने की वजह से सेट कंपोजिट इंडेक्स में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। हैंग सेंग इंडेक्स 0.23 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,448 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 0.27 प्रतिशत उछल कर 23,427.48 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स ने आज जोरदार छलांग लगाई है। फिलहाल ये सूचकांक 100.53 अंक यानी 1.33 प्रतिशत की उछाल के साथ 7,644.03 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ नजर आ रहा है।

    दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,813.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.29 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,248.88 अंक के स्टार पर आ गया है। निक्केई इंडेक्स में आज बड़ी गिरावट नजर आ रही है। फिलहाल ये सूचकांक 385.23 अंक यानी 0.93 प्रतिशत टूट कर 41,071 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.17 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 3,587.69 अंक के स्तर पर और कोस्पी इंडेक्स से 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,193.63 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसावन माह की तीसरी सोमवारी को जलाभिषेक के लिए उमड़ा आस्था का सैलाब
    Next Article शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट
    shivam kumar

      Related Posts

      स्टॉक मार्केट में स्वास्तिका कैस्टल की फीकी एंट्री

      July 28, 2025

      सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की घटी कीमत

      July 28, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

      July 28, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • ऋषभ पंत ओवल टेस्ट से बाहर, जगदीशन को मिला मौका
      • यूएफा विमेंस यूरो 2025: इंग्लैंड ने पेनल्टी शूटआउट में स्पेन को हराकर खिताब जीता
      • उज्जैन में आज निकलेगी भगवान महाकाल की श्रावण मास की तीसरी सवारी
      • केंद्रीय मंत्री संजय सेठ को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार
      • अमेरिका और यूरोपीय संघ के बीच हुआ व्यापक टैरिफ समझौता, व्यापार युद्ध टला
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version