Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»विशेष»बिहार में तेजस्वी यादव के लिए लग गया ‘पप्पू ब्रेक’
    विशेष

    बिहार में तेजस्वी यादव के लिए लग गया ‘पप्पू ब्रेक’

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 16, 2025No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    विशेष
    पप्पू यादव ने लोकसभा चुनाव में स्ट्राइक रेट के अनुसार सीट बंटवारे का दिया सुझाव
    कांग्रेस के दो बड़े नेताओं को सीएम फेस बता कर बजायी खतरे की घंटी
    राहुल के मंच पर चढ़ने से रोकने के अपमान का बदला लिया पप्पू यादव ने

    नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह।
    बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर दोनों गठबंधनों ने तैयारी तेज कर दी है। महागठबंधन के घटक दलों की समन्वय समिति और उप समितियों की बैठक में सीट बंटवारे सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा की गयी। इस बैठक के बाद दिल्ली में कांग्रेस की भी बैठक हुई, जिसमें राहुल गांधी के विशेष आमंत्रण पर पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव भी शामिल हुए। बैठक के बाद पप्पू यादव ने बिहार में इंडी अलायंस के नेता तेजस्वी यादव को अपरोक्ष रूप से तगड़ा झटका दिया है। पप्पू यादव ने पिछले लोकसभा चुनाव के स्ट्राइक रेट के आधार पर इंडी अलायंस में सीटों के बंटवारे की मांग की। इतना ही नहीं, उन्होंने साफ कह दिया कि तेजस्वी यादव के साथ कांग्रेस के दो नेता, राजेश राम और तारिक अनवर भी सीएम का चेहरा हो सकते हैं। यानी बकौल पप्पू यादव, तेजस्वी यादव अकेले सीएम का चेहरा नहीं हैं। पप्पू यादव के इन बयानों से साफ हो गया है कि बिहार में इंडी अलायंस की गाड़ी सही तरीके से नहीं चल रही है। इसमें अंदरूनी गड़बड़ी तो है ही, साथ ही उबड़-खाबड़ रास्ते पर चलने से इसकी हालत अभी से ही खराब हो चली है। ऐसे में सीटों के बंटवारे समेत दूसरे बड़े चुनावी मुद्दों पर गठबंधन के भीतर सहमति कैसे बनेगी, यह देखना बेहद दिलचस्प हो सकता है। उधर तेजस्वी यादव के लिए यह ‘पप्पू ब्रेक’ कितना कारगर होगा और इसका इंडी अलायंस की चुनावी संभावनाओं पर क्या असर होगा, बता रहे हैं आजाद सिपाही के विशेष संवाददाता राकेश सिंह।

    बिहार विधानसभा के आसन्न चुनाव के लिए मची आपाधापी के बीच विपक्षी महागठबंधन, यानी इंडी अलायंस के भीतर पूर्णिया के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने बड़ा तूफान पैदा कर दिया है। इंडी अलायंस की बैठक के बाद जहां उन्होंने सीट बंटवारे के नये फॉर्मूले को अपनाने का सुझाव दिया, वहीं कांग्रेस की बैठक में राहुल गांधी से मुलाकात के बाद उन्होंने कह दिया है कि बिहार में इंडी अलायंस का चेहरा तेजस्वी यादव ही नहीं हैं, बल्कि कांग्रेस के दो नेता, राजेश राम और तारिक अनवर भी हो सकते हैं। पप्पू यादव के इन बयानों को तेजस्वी यादव के लिए ‘पप्पू ब्रेक’ माना जा रहा है।

    संसदीय चुनाव में स्ट्राइक रेट के आधार पर हो सीटों का बंटवारा
    तीन दिन पहले इंडी अलायंस की बैठक के बाद पप्पू यादव ने साफ तौर पर कहा कि गठबंधन के भीतर सीटों का बंटवारा लोकसभा चुनाव के स्ट्राइक रेट के आधार पर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इंडी अलायंस में सीटों का बंटवारा पिछले लोकसभा चुनाव के आधार पर होना चाहिए। उस चुनाव में कांग्रेस का स्ट्राइक रेट सबसे शानदार रहा था। उन्होंने कहा कि वैसे दलों को सीट लेने से पहले सोचना चाहिए, जिनकी लोकसभा चुनाव में जमानत जब्त हो गयी थी। बता दें कि पप्पू यादव कांग्रेस के सीटों को लेकर लगातार अपनी बात रखते रहे हैं। इससे पहले भी उन्होंने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को एक सौ सीटों को लक्ष्य बना कर कम से कम 90 सीटों पर लड़ने को सलाह दी थी। उन्होंने कहा था कि बिहार में दलित, अति पिछड़ा, पिछड़ा अल्पसंख्यक, महिला, युवा और सभी समाज के गरीब कांग्रेस के भरोसे पर ही महागठबंधन से जुड़ेंगे, अन्यथा उनका भरोसा नहीं जगेगा। बिहार में विपक्ष को सभी वर्गों का वोट चाहिए, तभी बदलाव होगा। पप्पू यादव के इस बयान के बाद बयानबाजी भी तेज हो गयी थी।

    लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन किया था
    पिछले लोकसभा चुनाव में बिहार की 40 सीटों में से कांग्रेस ने नौ सीटों पर चुनाव लड़ा और तीन सीटें जीत ली थीं, जबकि उसके प्रमुख साझीदार राजद ने 26 सीटों पर दमखम दिखाया, पर केवल चार जीत पायी थी। इस तरह कांग्रेस का स्ट्राइक रेट राजद से बहुत बेहतर रहा था। माना जा रहा है कि सांसद पप्पू यादव इसी ओर इशारा कर रहे हैं।

    कांग्रेस के नेताओं को बताया सीएम चेहरा
    सीट बंटवारे पर पप्पू यादव के सुझाव के बाद पैदा हुआ तूफान अभी शांत भी नहीं हुआ था कि निर्दलीय सांसद ने एक और बड़ी बात कह दी। दिल्ली में कांग्रेस की विशेष बैठक में शामिल होने और राहुल गांधी से मुलाकात के बाद निर्दलीय सांसद पूरे जोश में बाहर निकले। उन्होंने एक तरह से तेजस्वी यादव को गठबंधन का मुख्यमंत्री उम्मीदवार मानने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास भी कई काबिल नेता हैं, जो विधानसभा चुनाव में सीएम उम्मीदवार बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे पास दलित समाज से आने वाले प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार राम और मुस्लिम समुदाय से आने वाले सांसद तारिक अनवर जैसे सक्षम नेता हैं, जो सीएम उम्मीदवार हो सकते हैं। पूर्णिया सांसद ने राहुल गांधी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि जब भी अपने नेता से मिलता हूं, नयी ऊर्जा से भर जाता हूं। पप्पू यादव ने कहा कि बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस पूरी तरह से तैयार है।

    अपने अपमान का बदला लिया पप्पू यादव ने
    राजनीतिक हलकों में पप्पू यादव के इन बयानों को नौ जुलाई को बिहार बंद के दौरान हुए उनके अपमान से जोड़ कर देखा जा रहा है। नौ जुलाई को इंडी अलायंस द्वारा बुलाये गये बिहार बंद के दौरान पप्पू यादव और कन्हैया कुमार को राहुल गांधी के मंच पर चढ़ने नहीं दिया गया था। कहा जाता है कि ऐसा मंच पर मौजूद तेजस्वी यादव के इशारे पर किया गया था और इसे पप्पू यादव का अपमान बताया गया था।

    पप्पू यादव और लालू यादव का रिश्ता जगजाहिर
    पप्पू यादव और लालू यादव की दोस्ती और दुश्मनी की कहानी जगजाहिर है। जब दोनों में दोस्ती थी, तो पप्पू ने वह दोस्ती निभायी, जिसकी मिसाल दी जाती है। और अब जब दुश्मन है, तो तल्खी दिखती है, जिसमें दोस्ती की गुंजाइश बरकरार रहे। इसी गुंजाइश के लिए पप्पू यादव कांग्रेस में शामिल भी हुए, टिकट की कोशिश भी की और जब टिकट नहीं मिला तो निर्दलीय चुनाव जीतकर सांसद बन गये और फिर से कांग्रेस के सुर में सुर मिलाने लगे। लेकिन शायद तेजस्वी से उनके सुर तो अभी नहीं ही मिल रहे हैं।

    लालू परिवार के विरोधी हैं पप्पू यादव
    कुछ लोग कहते हैं कि पप्पू यादव की राजनीतिक महत्वाकांक्षा ने ही उन्हें लालू यादव का दुश्मन बना दिया, तो कुछ लोग कहते हैं कि तेजस्वी यादव को बिहार की राजनीति में स्थापित करने के लिए लालू यादव ने पप्पू यादव को किनारे लगा दिया। कुछ लोगों का मानना है कि लालू परिवार की बाहुबली आनंद मोहन के परिवार से बढ़ी नजदीकियों ने पप्पू यादव को राजनीति में हाशिये पर डाल दिया। कारण चाहे कुछ भी हो, यह सच है कि पिछले एक दशक से पप्पू यादव लगातार लालू परिवार के खिलाफ झंडा उठाये हुए हैं। लालू परिवार भी पप्पू यादव को देखना नहीं चाहता। इस परिवार का पप्पू यादव से विरोध का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि तेजस्वी यादव खुद पूर्णिया लोकसभा सीट से राजद की उम्मीदवार बीमा भारती के नामांकन में पहुंचे थे। इससे भी बात नहीं बनी, तो तेजस्वी यादव ने पूर्णिया में कैंप कर दिया, जिसमें पार्टी के 40 से ज्यादा विधायक पूर्णिया पहुंच गये, ताकि पप्पू यादव की हार सुनिश्चित की जा सके। पप्पू यादव ने कांग्रेस द्वारा टिकट नहीं दिये जाने पर निर्दलीय चुनाव लड़ा और बीमा भारती को हरा दिया।
    अब पप्पू यादव कांग्रेस की गाड़ी पर सवार होकर तेजस्वी की राह में बाधाएं तो खड़ी कर रहे हैं, लेकिन इसका सबसे बुरा असर पूरे इंडी अलायंस पर पड़ना स्वाभाविक है, क्योंकि गठबंधन के बिना एनडीए का मुकाबला असंभव नहीं, तो मुश्किल जरूर है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरिम्स टू बनेगा एशिया का सबसे बड़ा हॉस्पिटल : मंत्री
    Next Article बिहार के गयाजी में बहा पुल, रेलवे ट्रैक पर मलबा गिरने से कई ट्रेनें प्रभावित
    shivam kumar

      Related Posts

      भारत के राजनीतिक इतिहास के सबसे मजबूत स्तंभ बने प्रधानमंत्री मोदी

      June 11, 2026

      ‘युवराज कल्चर’ ही खा गया ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस को

      June 5, 2026

      भाजपा के लिए बड़ी चुनौती होगी टीएमटी के नेटवर्क को तोड़ना, हलके में लेने की गलती ना करे भाजपा

      May 8, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • टोल प्लाजा पर अवैध वसूली का आरोप, हम पार्टी ने DC को सौंपा मांग पत्र
      • आजसू के 41वें स्थापना दिवस पर सुदेश महतो से मिले वरिष्ठ नेता, दी बधाई
      • एक्टर पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर बिहार में कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, हालत गंभीर, आरोपी गिरफ्तार
      • प्रधानमंत्री मोदी समेत कई राजनेताओं ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय को दी जन्मदिन की बधाई
      • पाकिस्तान के लिए जासूसी मामले में गिरफ्तार मुश्ताक की पुलिस रिमांड तीन दिन बढ़ी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version