हजारीबाग: जिले में दीवानगी की हद का एक मामला प्रकाश में आया है। प्यार में धोखा खायी एक लड़की ने सोमवार को झील में सुसाइड के लिए छलांग लगा दी। डूबने लगी, तो बचाने की गुहार लगाने लगी। आसपास के लोगों की नजर पड़ी, तो फौरन उसे बचाकर पानी से बाहर लाये। पूछने पर लड़की ने बताया कि उसके ब्वॉयफ्रेंड ने शादी से इंकार कर दिया और कहा-झील में डूबकर मर जाओ। फिलहाल लड़की हॉस्पिटल में भर्ती है।
घटना सदर थाना क्षेत्र स्थित हजारीबाग झील की है। लड़की के अनुसार वह धनबाद की रहनेवाली है। वहीं के रहनेवाले एक सीआरपीएफ जवान से प्यार करती है। पांच साल से दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग था। शादी की बात पर दोनों ने संबंध भी बना लिये। दोनों के परिवार वाले भी इस बारे में जान चुके थे। जवान हजारीबाग 22 बटालियन में पोस्टेड है। लड़की सोमवार को धनबाद से हजारीबाग पहुंची और जवान को मिलने के लिए बुलाया। यहां जवान ने शादी करने से इंकार कर दिया। लड़की ने जब पूछा कि अब वह कहां जाये, तो प्रेमी ने कहा-झील में डूब कर मर जाओ। इसके बाद लड़की ने झील में छलांग लगा दी। आसपास के लोगों की जब नजर पड़ी, तो वे फौरन झील में कूदे और डूबती लड़की के बाल को पकड़ पानी से बाहर निकाला। इसके बाद उसे सदर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इधर, प्रेमी जवान का कहना है कि उसकी जब से नौकरी लगी है ये लड़की उस पर शादी का दबाव बना रही है। उनके बीच कोई संबंध नहीं है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

