Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार»बिहार : बाढ़ग्रस्त जिलों में जलस्तर में कमी, अब तक 379 मरे
    बिहार

    बिहार : बाढ़ग्रस्त जिलों में जलस्तर में कमी, अब तक 379 मरे

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीAugust 24, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना:  बिहार में बाढ़ प्रभावित इलाकों से बाढ़ का पानी कम हो रहा है। हालांकि अभी भी कई जिलों में बाढ़ का पानी फैला हुआ है।

    बाढ़ से 1. 61 करोड़ से ज्यादा की आबादी प्रभावित है, जबकि बाढ़ की चपेट में आने से मरने वालों की संख्या प्रतिदिन बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान बाढ़ की चपेट में आने से 12 लोगों की मौत हो गई, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 379 तक पहुंच गई है। आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया, बाढ़ग्रस्त जिलों के प्रभावित इलाकों से अब बाढ़ का पानी उतर रहा है। अभी भी राज्य के 19 जिलों के 185 प्रखंडों की 1़61 करोड़ से ज्यादा की आबादी बाढ़ से प्रभावित है। बाढ़ की चपेट में आने से मरने वालों की संख्या में वृद्धि हो रही है।

    आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने बताया कि मौत के आंकड़े बढ़ने का कतई यह मतलब नहीं है कि जलस्तर में वृद्घि हो रही है। उन्होंने कहा कि अचानक पानी बढ़ने से जो लोग लापता हो गए थे, उनका अब शव मिल रहा है, जिस कारण मृतकों की संख्या में वृद्घि हो रही है।

    आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़े के मुताबिक राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में पिछले 24 घंटे के दौरान बाढ़ से 12 लोगों की मौत हुई है, जिस कारण मरने वालों की संख्या 379 तक पहुंच गई है।

    अररिया में सबसे ज्यादा 80 लोगों की मौत हुई है, जबकि किशनगंज में 24, पूर्णिया में नौ, कटिहार में 35, पूर्वी चंपारण में 19, पश्चिमी चंपारण में 36, दरभंगा में 22, मधुबनी में 25, सीतामढ़ी में 43, शिवहर में चार, सुपौल में 16, मधेपुरा में 21, गोपालगंज में 19, सहरसा में चार, मुजफ्फरपुर में सात, समस्तीपुर में एक तथा खगड़िया और सारण में सात-सात लोगों की मौत हुई है। सीवान के एक प्रखंड के चार पंचायतों में बाढ़ का पानी फैला हुआ है, परंतु अब तक यहां किसी भी व्यक्ति की मौत होने की सूचना नहीं है।

    आपदा प्रबंधन विभाग के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि बाढ़ग्रस्त जिलों में राहत और बचाव कार्यो का कार्य अभी भी युद्घस्तर पर चलाया जा रहा है। बाढ़ प्रभावित जिलों में लगातार सेना, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम राहत और बचाव कार्य में लगी हुई है।

    एक अधिकारी के मुताबिक, राज्य के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक में पानी से घिरे 7़81 लाख से ज्यादा लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। बाढग्रस्त क्षेत्रों में फिलहाल 624 राहत शिविर चल रहे हैं, जिसमें करीब 1़56 लाख से ज्यादा लोग शरण लिए हुए हैं। इन क्षेत्रों में अभी भी 1,565 सामुदायिक रसोई चल रही है।

    जिन क्षेत्रों में बाढ़ का पानी निकल रहा है, उन क्षेत्रों के लोग अब राहत शिविर छोड़कर अपने घरों की ओर भी लौटने लगे हैं।

    इस बीच, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को पूर्वी चंपारण जिले में बाढ़ पीड़ितों के लिए चलाए जा रहे राहत कार्यो का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को हर हाल में इस त्योहारी सीजन में बाढ़ पीड़ितों तक जल्द से जल्द राहत सामग्री पहुंचाने तथा क्षतिग्रस्त सड़कों व पुल-पुलियों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

    बुधवार को नीतीश ने अररिया, किशनगंज और कटिहार जिले में बाढ़ पीड़ितों के लिए चलाए जा रहे राहत कार्यो का जायजा लिया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअदालत : आप नेताओं के खिलाफ मानहानि की शिकायत लौटाई
    Next Article दुर्गा मूर्ति विसर्जन पर राजनीति: ममता के आदेश को नहीं मानेंगे संघ और वीएचपी
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    बिहार के नवादा में सड़क हादसा, तीन की मौत, दो घायल

    May 18, 2025

    शहीद मनीष का पार्थिव शरीर लाया गया नवादा, सैंकड़ों लोगों ने दी श्रद्धांजलि

    May 17, 2025

    मुख्यमंत्री नीतीश ने किया सब-वे और मल्टी मॉडल हब का उद्घाटन

    May 17, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड
    • भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा
    • मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव
    • मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश
    • JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version