Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»यूथ प्लस»नौकरी»सेना में भर्ती के लिए पांच से आॅनलाइन रजिस्ट्रेशन
    नौकरी

    सेना में भर्ती के लिए पांच से आॅनलाइन रजिस्ट्रेशन

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीAugust 2, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची: झारखंड के युवाओं को सेना में भर्ती के लिए एक बार फिर सुनहरा मौका मिला है। सेना भर्ती कार्यालय रांची ने चार से आठ अक्टूबर 2017 तक भर्ती रैली का आयोजन किया है। भर्ती रैली मोरहाबादी के आर्मी ग्राउंड में होगी। इसमें भाग लेने के लिए पहले आॅनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। चार अक्टूबर से शुरू हो रही भर्ती रैली के लिए पांच अगस्त से 18 सितंबर तक इंडियन आर्मी की वेबसाइट पर जाकर आॅनलाइन पंजीकरण करना होगा।
    यह जानकारी मंगलवार को सेना भर्ती कार्यालय रांची के भर्ती निदेशक कर्नल एसएस परिहार ने दी। कहा कि इस बार अभ्यर्थियों के लिए आधार कार्ड अनिवार्य होगा। भर्ती रैली में राज्य सरकार काफी मदद कर रही है। हमारा उद्देश्य है कि रैली में ग्रामीण, पिछड़े इलाके के युवा अधिक भाग लें। मौके पर सूबेदार जोगिंदर सिंह सहित अन्य थे।

    आॅनलाइन रजिस्ट्रेशन जरूरी
    भर्ती रैली में भाग लेने के लिए आॅनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। आइडी, पासवर्ड और प्रोफाइल बनायें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन करें। 21 सितंबर 2017 के बाद वेबसाइट से अपना प्रवेशपत्र डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें। प्रवेशपत्र लेजर प्रिंटर से ही प्रिंट करायें। उसे लेमिनेट नहीं करायें। प्रवेश पत्र में दिये गये स्थान, समय, तारीख पर बहाली में पहुंचे। भर्ती रैली स्थल पर प्रवेश पत्र के साथ सभी आवश्यक कागजात की मूल कॉपी और छायाप्रति लाना अनिवार्य है।

    इन ट्रेडों के लिए होगी भर्ती
    भर्ती प्रक्रिया सैनिक सामान्य श्रेणी, सैनिक तकनीकी, सैनिक नर्सिंग सहायक, नर्सिंग सहायक वेटनरी, सैनिक ट्रेडमैन, सैनिक लिपिक और स्टोर कीपर के लिए होगी।

    बहाली की योग्यता
    सैनिक सामान्य श्रेणी: 45 प्रतिशत अंकों या सी/टू ग्रेड के साथ मैट्रिक उत्तीर्ण और प्रत्येक विषय में 33 प्रतिशत अंक या डी ग्रेड होना जरूरी है अथवा इंटरमीडिएट उत्तीर्ण चाहिए।
    सैनिक तकनीक: 50 प्रतिशत अंकों के साथ पीसीएम ग्रुप और अंग्रेजी के साथ इंटरमीडिएट उत्तीर्ण एवं प्रत्येक विषय में 40 प्रतिशत अंक चाहिए। इंजीनियरिंग में तीन वर्ष का डिप्लोमा के साथ 10वीं 50 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण चाहिए।
    नर्सिंग सहायक: पीसीबी ग्रुप और अंग्रेजी से 50 प्रतिशत या 5 प्वाइंट के साथ इंटर उत्तीर्ण और प्रत्येक विषय में 40 प्रतिशत अंक या सी-2 ग्रेड उत्तीर्ण हो अथवा बॉटनी/जूलॉजी बायोसाइंस और अंग्रेजी के साथ स्नातक होना चाहिए।
    सैनिक ट्रेडमैन: सभी के लिए मैट्रिक उत्तीर्ण चाहिए। सैनिक ट्रेडमेन, हाउस कीपर और मेस कीपर के लिए आठवीं पास हो तथा डीइओ का विद्यालय परित्याग प्रमाणपत्र होना चाहिए।
    सैनिक लिपिक/स्टोर कीपर: इंटरमीडिएट किसी भी संकाय से कुल 60 प्रतिशत या 6 प्वाइंट और प्रत्येक विषय में 50 प्रतिशत या सी-वन ग्रेड के साथ उत्तीर्ण हो। 10वीं या 12वीं में अंग्रेजी तथा गणित/काउंटेंसी बुक किपिंग में 50 प्रतिशत या सी-2 ग्रेड। अंग्रेजी एवं गणित/एकाउंटेंसी बुक किपिंग विषय के साथ किसी भी शाखा से स्नातक उत्तीर्ण।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकैबिनेट की बैठक में 18 प्रस्तावों को मिली मंजूरी सांसद-विधायकों को घर बनाने के लिए कांके में मिलेगी जमीन
    Next Article फिर आने का वादा कर अलविदा हुआ टेक्सटाइल एक्सपो
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव

    May 18, 2025

    मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश

    May 18, 2025

    JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए

    May 18, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड
    • भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा
    • मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव
    • मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश
    • JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version