Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»BRD अस्पताल में पिछले 72 घंटों में 61 बच्चों की मौत
    Top Story

    BRD अस्पताल में पिछले 72 घंटों में 61 बच्चों की मौत

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीAugust 30, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रविवार-सोमवार-मंगलवार तक गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज के बालरोग विभाग के एनआईसीयू और पीआईसीयू में पिछले 72 घंटों में 61 बच्चों की मौत हो गई है। इन मामलों को प्रदेश सरकार ने संज्ञान लिया है। बुधवार की शाम मण्डल आयुक्त अनिल कुमार और जिलाधिकारी राजीव रौतेला भी पहुंच गए। इसके पूर्व बुधवार को एडीएम सिटी रजनीश चंद्र, एडी हेल्थ डा. पुष्कर आनंद, पुलिस अधीक्षक गणेश साहा ने मेडिकल कालेज पहुंच प्राचार्य और डाक्टर से बात की।
    बीते 24 घंटे में ही 25 बच्चों ने दम तोड़ दिया। मरने वालों में इंसेफेलाइटिस के 11 मरीज शामिल हैं। यही वो अस्पताल है जहां 10 अगस्त को ऑक्सीजन की कमी की वजह से 36 बच्चों की जान गई थी। एक बार फिर अस्पताल की लापरवाही सामने आई है। हालांकि प्रशासन ने इसे इंसेफेलाइटिस का मामला ही बताया है।

    अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि यूपी में लगातार हो रही बारिश की वजह से बच्चों में कई तरह की बीमारियां फैल रही हैं। डायरिया, डेंगू, पेट दर्द, बदहजमी के कारण बच्चे अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं।

    कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ पीके सिंह बताते हैं कि बीआरडी अस्पताल में 27 और 28 अगस्त के दौरान 48 घंटे में 42 बच्चों की मौत हो चुकी है।

    इनमें सात बच्चों की मौत इंसेफेलाइटिस यानी दिमागी बुखार से हुई है। डॉ पीके सिंह के मुताबिक, इन दिनों अस्पताल में बड़ी संख्या में बीमार बच्चे आ रहे हैं। उनका कहना है कि अस्पताल में इस वक्त ऑक्सीजन और दवाओं की कोई कमी नहीं है। लेकिन कई बच्चों की सेहत अस्पताल आने तक इतनी बिगड़ चुकी होती है कि डॉक्टर पूरी कोशिश के बावजूद उन्हें बचा नहीं पाते हैं।

    बीआरडी में ऑक्सीजन त्रासदी के बाद बच्चों की मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। सबसे ज्यादा मौतें नवजात शिशु गहन चिकित्सा कक्ष (एनआईसीयू) में हुई है। इस वार्ड में 119 नवजात भर्ती थे। दो दिनों में एनआईसीयू में 16 नवजातों की मौत हुई।

    सोमवार को एनआईसीयू में 10 बच्चों की मौत हुई। रविवार को छह नवजातों ने दम तोड़ दिया।

    बाल रोग विभाग में नवजातों के अलावा 225 मरीजों का इलाज हो रहा है। इनमें से इंसेफेलाइटिस के 106 मरीज भी शामिल हैं।

    बीते दो दिनों में इस वार्ड में 26 मासूमों ने दम तोड़ दिया। सोमवार को 15 मासूमों की मौत हुई और रविवार को 11 ने दम तोड़ दिया। इनमें इंसेफेलाइटिस के मरीज भी शामिल हैं।

    इंसेफेलाइटिस से बीते 24 घंटे में चार मासूमों की मौत हो गई। रविवार को सात मरीजों की मौत हुई थी।

    मरने वालों में संतकबीर नगर की ममता, बलिया की श्वेता, कुशीनगर का प्रवीन और महराजगगंज के रितेश का नाम शामिल है। इस बीमारी के कारण इस वर्ष अब तक 179 मरीजों की मौत बीआरडी में हो चुकी है। इस बीमारी के कारण 724 मरीज भर्ती हुए। जिनमें से 106 का इलाज चल रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleडेरिवेटिव्स की कटान से पहले सूचकांकों की उड़ान- सेंसेक्स 258 अंक ऊपर चढ़ा, निफ्टी में 88.35 अंकों की तेजी
    Next Article अब सारी योजनाओं का खुद ही जायजा लेंगे सीएम योगी, लागु की जा रही है यह नई व्यवस्था!
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड

    May 18, 2025

    भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा

    May 18, 2025

    JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए

    May 18, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड
    • भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा
    • मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव
    • मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश
    • JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version