Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»LIVE INDvSL : बारिश की वजह से मैच बाधित, टीम इंडिया को बैटिंग के लिए करना होगा इंतजार
    Top Story

    LIVE INDvSL : बारिश की वजह से मैच बाधित, टीम इंडिया को बैटिंग के लिए करना होगा इंतजार

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीAugust 24, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    श्रीलंका और भारत के बीच खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में श्रीलंका ने भारत को 237 रनों का लक्ष्य दिया है। लेकिन इनिंग ब्रेक के बाद मैदान में बारिश शुरू हो गई है, जिससे भारतीय पारी शुरू नहीं हो सकी है। मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बारिश अभी रुकी नहीं है, लिहाजा टीम इंडिया को बल्लेबाजी के लिए इंतजार करना पड़ेगा। यदि बारिश लगातार होती रही, तो मैच रद्द कर दिया जायेगा।

    बता दें कि इस मैच में श्रीलंका ने निश्चित ओवरों में 8 विकेट खोकर 236 रन बनाए हैं। श्रीलंका की तरफ से मिलिंद सिरिवर्धाने ने सबसे 58 रन बनाए हैं। उन्होंने कपुगेदरा के साथ अर्धशतकीय पारी खेली, जिससे श्रीलंका 200 रनों का आंकड़ा पार कर पायी। इससे पहले टीम के ओपनर खिलाड़ी डिकवेला ने 31 और गुनाथिलका ने 19 रनों की पारी खेली थी।

    श्रीलंकाई ओपनर खिलाड़ियों के आउट होने के बाद कप्तान उपुल थरंगा 9 रन और एंजेलो मैथ्यूज 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इन्हीं खिलाड़ियों की तरह बाकी खिलाड़ी भी बिना किसी विशेष योगदान के आउट हो गए हैं। इसके इतर भारत की तरफ से शानदार गेंदबाजी करते हुए जसप्रीत बुमराह ने 10 ओवरों में 43 रन देकर 4 विकेट झटके। इनके साथ ही यजुवेन्द्र चहल 2, हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल ने भी एक विकेट अपने नाम किया।

    ये है प्लेइंग XI-

    इंडिया: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, के.एल राहुल, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धौनी(विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, यजुवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमरा, भुवनेश्वर कुमार, ।

    श्रीलंका: उपुल थरंगा(कप्तान), एंजेलो मैथ्यूज, निरोशन डिकवेला(विकेटकीपर), धनुष्का गुणतिलका, कुशल मेंडिस, चमारा कपुगेदरा, मिलिंद सिरिवर्धना, अकीला धनंजया, लसिथ मलिंगा, दुष्मंता चामीरा, विश्वा फर्नांडो।

    दूसरे वनडे मैच के दौरान बन सकते हैं ये रिकॉर्ड्स

    विराट कोहली इस मैच में 46 रन बनाने के साथ ही इस कैलेंडर इयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। विराट इस साल वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर चल रहे हैं। उन्होंने 14 वनडे मैचों में दो शतक की मदद से 769 रन बनाए हैं। इंग्लैंड के जो रूट 785 रन बनाकर दूसरे स्थान पर हैं। वहीं ​दक्षिण अफ्रीका के डू प्लेसिस 814 रन बनाकर टॉप पर चल रहे हैं।

    भारत ने श्रीलंकाई जमीन पर दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले छह मैचों में जीत दर्ज की है। भारत इस मैच में भी जीत दर्ज कर मैच जीतने के क्रम को बढ़ाना चाहेगा। बता दें भारत ने 2015 में हुई टेस्ट सीरीज में पहला मैच हारने के बाद अगले दोनों टेस्ट मैच जीते थे। उसके बाद हाल ही में खत्म हुई टेस्ट सीरीज में भारत ने श्रीलंका का सूपड़ा साफ करते हुए 0-3 से जीत दर्ज की थी। इंडिया ने वनडे सीरीज के पहले मैच में भी जीत के साथ शुरू की थी।

    भारत और श्रीलंका के बीच इस मैदान पर एक मैच खेला जा चुका है। भारत ने इस मैच में श्रीलंका को 20 रन से हराते हुए जीत दर्ज की थी। इंडिया ने पहले खेलते हुए 294 रन बनाए थे जिसके जबाव में श्रीलंका 274 रन पर आॅलआउट हो गई थी। अगर बात टोटल मैचों की जाए तो दोनों टीमों के बीच अब तक 151 वनडे मैच हो चुके हैं। इसमें से भारतीय टीम ने 84 मैच जीते हैं, जबकि श्रीलंका को 55 में जीत मिली है। इसमें से सिर्फ एक मैच टाई रहा और 11 में कोई परिणाम नहीं निकला। दोनों टीमों के जीत के आंकड़े में टीम इंडिया का पलड़ा भारी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसुषमा स्वराज के संसदीय क्षेत्र में लगे ‘गुमशुदा सांसद’ की तलाश के पोस्टर
    Next Article चित्रकूट में 12 घंटे से डकैतों से चल रही मुठभेड़ में दरोगा शहीद, दूसरा गोली से घायल
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए

    May 18, 2025

    बच्चों के अधिकारों की रक्षा करता है किशोर न्याय अधिनियम : अन्नपूर्णा देवी

    May 18, 2025

    रांची में हर सरकारी जमीन पर लगेगा सूचना बोर्ड

    May 18, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड
    • भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा
    • मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव
    • मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश
    • JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version