जकार्ता । भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 18वें एशियाई खेलों में अपने अभियान का शानदार आगाज किया है। अपने पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने मेजबान इंडोनेशिया को 17-0 से रौंद कर रख दिया। यह भारत की एशियाड में अब तक की सबसे बड़ी जीत है। टूर्नमेंट का दूसरा दिन भारत के लिए बेहद शानदार रहा। इससे पहले भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट ने कुश्ती में देश के लिए गोल्ड मेडल जीतते हुए इतिहास रचा। वह महिला रेसलिंग में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय हैं।
उल्लेखनीय है कि भारतीय पुरुष हॉकी टीम एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाने और तोक्यो ओलिंपिक 2020 का टिकट हासिल करने के इरादे से इन खेलों में पहुंची है। सोमवार को पूल A के खेले गए अपने पहले मुकाबले में ही कोच हरेंद्र सिंह की टीम ने अपने पहले ही मैच अपने इरादे साफ कर दिए हैं। इस मुकाबले में दिलप्रीत सिंह, सिमरनजीत सिंह और मनप्रीत सिंह ने 3-3, रुपिंदर सिंह और आकाशदीप ने 2-2, तो वहीं एस. वी. सुनील, विवेक सागर, हरमनप्रीत और अमित ने 1-1 गोल दागे।
एशियाई खेलों में 17-0 की यह जीत भारत की ऐतिहासिक जीत है। इससे पहले भारत ने एशियाई खेलों में रेकॉर्ड 3 बार 12-0 से विरोधी टीमों को मात दी है। भारतीय टीम के आगे इंडोनेशिया की एक न चली और एक के बाद एक गोल लगते रहे।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

