Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»झारखंड को डबल इंजन का फायदा : मुख्यमंत्री रघुवर दास
    Breaking News

    झारखंड को डबल इंजन का फायदा : मुख्यमंत्री रघुवर दास

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 14, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली। केंद्रीय मंत्री वन पर्यावरण तथा जलवायु परिवर्तन डॉ हर्षवर्धन की अध्यक्षता में केंद्रीय कोयला मंत्री पीयूष गोयल, और केंद्रीय इस्पात मंत्री वीरेंद्र सिंह के साथ मंगलवार को झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास की अहम बैठक नयी दिल्ली के पर्यावरण भवन में हुई। बैठक में कोयला मंत्रालय, वन पर्यावरण जलवायु परिवर्तन मंत्रालय तथा इस्पात मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी के साथ झारखंड सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल रहे। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि केंद्र और राज्य में एक ही दल की सरकार अर्थात डबल इंजन, इस डबल इंजन का फायदा झारखंड को मिल रहा है। यह बैठक मील का पत्थर साबित होगी। इससे राज्य की अर्थव्यवस्था में सकारात्मक बदलाव तथा बड़ी भारी संख्या में लोगों को रोजगार दिये जाने की संभावना बढ़ी है।

    अगले सप्ताह केंद्रीय टीम आयेगी धनबाद : मुख्यमंत्री ने बताया कि अगले सप्ताह केंद्र केंद्रीय कोयला सचिव के नेतृत्व में अधिकारियों का एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल धनबाद आयेगा और झरिया सहित विभिन्न मसलों पर बेहतर संभावनाओं की तलाश होगी। मुख्यमंत्री ने कहा, यह सरकार जनसरोकार की सरकार है, इसलिए हमारी बैठक का मुख्य मुद्दा भी जनसरोकार ही है। रेल सुविधाएं बढ़ाने का आग्रह : मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रेल मंत्री से जमशेदपुर से अमृतसर चलने वाली ट्रेन को सप्ताह के 3 दिनों से बढ़ाकर हर रोज चलाये जाने की मांग की तथा उस ट्रेन में पैंट्री कार की सुविधा भी बढ़ाने की मांग की। उन्होंने पूर्वी उत्तर प्रदेश से देवघर तक श्रावणी मेला के लिए नयी मेला ट्रेन चलाये जाने की भी मांग की। ससमय झारखंड में हो रहे कार्य : मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न मामलों में केंद्र के साथ समन्वय सहयोग और समयबद्ध निष्पादन आधारित कार्य हो रहे हैं। इससे झारखंड का समय सापेक्ष विकास हो रहा है और वन पर्यावरण का संरक्षण एवं संवर्धन भी हो रहा है।

    झारखंड में लाखों रोजगार के अवसर मिलेंगे: गोयल
    बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए केंद्रीय कोयला मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि कोयला, पर्यावरण, ऊर्जा और इस्पात की कई परियोजनाओं पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में झारखंड में लाखों की तादाद में रोजगार के अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि झरिया कोल क्षेत्र के विस्थापितों की समस्याओं को सुलझाने के लिए कोयला सचिव के नेतृत्व में अगले सप्ताह एक केंद्रीय टीम झरिया जायेगी।

    बैठक में ये रहे शामिल
    बैठक में केंद्रीय कोयला सचिव, केंद्रीय इस्पात सचिव, केंद्रीय पर्यावरण सचिव, वन महानिदेशक, केंद्रीय खनन सचिव तथा झारखंड की ओर से मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी, डीके तिवारी, इंदुशेखर चतुवेर्दी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुनील कुमार वर्णवाल, झारखंड के प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजय कुमार, खनन सचिव अबूबकर सिद्दीक पी समेत कई आलाधिकारी भी मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबच्चों की बिक्री की छानबीन के लिए फिर निर्मल हृदय पहुंची सीआइडी
    Next Article हरियाली तीज पर उड़ान ने मनाया सावन सिंधारा उत्सव 
    azad sipahi

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version