Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने 241 करोड़ रु में 30% शेयर बेचे
    बिजनेस

    माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने 241 करोड़ रु में 30% शेयर बेचे

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 11, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    • सत्या नडेला ने 2014 में सीईओ का पद संभाला
    • माइक्रोसॉफ्ट के शेयर ने एक साल में 53% रिटर्न दिया

    वॉशिंगटन. माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने शुक्रवार को अपने 30% शेयर बेच दिए। इससे उन्हें 3.5 करोड़ डॉलर (241 करोड़ रुपए) की रकम मिली। नडेला ने 109.08 से 109.68 डॉलर की प्राइस रेंज के बीच 3 लाख 28 हजार शेयरों का सौदा किया। यह बिक्री शेयर के रिकॉर्ड प्राइस के करीब हुई। माइक्रोसॉफ्ट का शेयर 25 जुलाई को 110.83 डॉलर पर बंद हुआ जो अब तक का हाई है।
    कंपनी के प्रवक्ता ने बताया, नडेला ने पर्सनल फाइनेंशियल प्लानिंग के लिए शेयर बेचे हैं। वे कंपनी की सफलता के लिए प्रतिबद्ध हैं और उनकी शेयरहोल्डिंग अभी भी तय स्तर से काफी ऊपर है।

    नडेला के पास अभी 7.78 लाख शेयर : एक तिहाई शेयर बेचने के बाद भी नडेला के पास 7 लाख 78 हजार 596 सामान्य शेयर बचे हुए हैं। पिछले साल 29 सितंबर तक उनके पास 22.8 लाख अंडरलाइंग शेयर भी थे। माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ को अपनी बेसिक सैलरी का 15 गुना शेयरों के रूप में रखना पड़ता है। 2017 में नडेला की बेसिक सैलरी 14.5 लाख डॉलर (10 करोड़ रुपए) थी। कुल भत्तों समेत उन्हें पिछले साल दो करोड़ डॉलर (138 करोड़ रुपए) मिले।

    4 साल में दूसरी बार शेयर बेचे : नडेला ने 2014 में कंपनी के सीईओ का पद संभाला था। इसके बाद से उन्होंने दूसरी बार अपने शेयर बेचे हैं। 2016 में उन्होंने 83 लाख डॉलर में एक लाखा 43 हजार शेयर सेल किए थे। उस वक्त माइक्रोसॉफ्ट का शेयर 58 डॉलर पर था। नडेला की लीडरशिप में शेयर की वैल्यू 4 साल में 3 गुना हो गई। शेयर ने पिछले एक साल में 53% रिटर्न दिया है। शुक्रवार को यह 0.61% गिरावट के साथ 109 डॉलर पर बंद हुआ।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleममता-राहुल नेशनल रजिस्टर का चाहे जितना विरोध कर लें, ये उनके रोकने से नहीं रुकेगा: शाह
    Next Article वार्ड 14 में सफाई का निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारियों गंदगी देख, कंपनी को दी चेतावनी
    azad sipahi

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में गिरावट जारी, लगातार पांचवें दिन सस्ता हुआ सोना

      June 27, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी की चाल में उतार-चढ़ाव

      June 27, 2025

      ग्लोबल मार्केट से मजबूती के संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार

      June 27, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • तेहरान को बातचीत की मेज पर लाने के लिए वाशिंगटन ने कूटनीतिक प्रयास तेज किए
      • नेपाल के प्रधानमंत्री ओली स्पेन और विदेशमंत्री आरजू इटली के भ्रमण पर रहेंगे
      • अमेरिकी टीवी पत्रकार बिल मोयर्स का 91 वर्ष की आयु में निधन
      • राजनाथ सिंह ने किंगदाओ में चीन के रक्षामंत्री से मुलाकात की
      • सर्राफा बाजार में गिरावट जारी, लगातार पांचवें दिन सस्ता हुआ सोना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version