Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»उषा मार्टिन के खिलाफ इडी की कार्रवाई से उद्योग जगत सकते में
    Top Story

    उषा मार्टिन के खिलाफ इडी की कार्रवाई से उद्योग जगत सकते में

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskAugust 19, 2019Updated:August 19, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। प्रवर्तन निदेशालय (इडी) द्वारा उषा मार्टिन की 190 करोड़ की अचल संपत्ति को अटैच करने के आदेश के बाद जहां उद्योग जगत सकते में है, वहीं रांची के टाटीसिल्वे स्थित वायर रोप डिविजन के कामगार अपने भविष्य को लेकर चिंतित हो गये हैं। कंपनी के शेयर के दाम शुक्रवार को 24.30 रुपये तक गिर गये। कंपनी के शेयरधारक भी इडी के आदेश से चौकन्ने हो गये हैं। इसके साथ ही अब यह भी साफ हो गया है कि इडी के आदेश का असर टाटा स्पंज द्वारा खरीदे गये उषा मार्टिन के इस्पात डिविजन पर भी पड़ेगा, क्योंकि घाटकुरी खदान की समस्त देनदारी अब टाटा की है। ऐसे में कामगार यह भी सवाल उठा रहे हैं कि उषा मार्टिन प्रबंधन ने टाटा समूह और अपने निदेशक मंडल को भी इस मामले के बारे में पूरी जानकारी नहीं दी।
    क्या थी घाटकुरी खदान के लीज हस्तातंरण की शर्त
    उषा मार्टिन के स्टील डिविजन की बिक्री के समय टाटा स्पंज के साथ जो समझौता हुआ था, उसमें साफ कहा गया है कि प्रवर्तन निदेशालय में लंबित मनी लांड्रिंग के मामले में जो भी फैसला होगा और जो भी देनदारी होगी, उसका वहन टाटा स्पंज को करना होगा। इस समझौते से संबंधित आदेश झारखंड सरकार के खान विभाग की ओर से नौ मार्च को जारी किया गया था। इस त्रिपक्षीय समझौते पर उषा मार्टिन, टाटा स्पंज और झारखंड सरकार की ओर से हस्ताक्षर किये गये थे।
    इसके बाद चाईबासा के जिला खनन पदाधिकारी द्वारा 25 मई को जारी स्वामित्व स्वच्छता प्रमाण पत्र में भी कहा गया है कि खनन पट्टा में पूर्व में या भविष्य में बरती गयी अनियमितताओं पर किसी भी प्रकार की कार्रवाई में छूट नहीं होगी। इस प्रमाण पत्र पर उषा मार्टिन और टाटा स्पंज के प्रतिनिधियों के हस्ताक्षर हैं। टाटा स्पंज ने इस आशय का शपथ पत्र भी दिया है।
    उषा मार्टिन प्रबंधन का दावा सवालों के घेरे में
    ऐसे में उषा मार्टिन का यह दावा कि इडी के आदेश का उसके आॅपरेशंस पर या टाटा स्पंज के कामकाज पर कोई असर नहीं पड़ेगा, सवलों के घेरे में आ गया है। उषा मार्टिन वायर रोप डिविजन के कामगारों के अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे श्रमिक नेता अंजनी कुमार पांडेय का आरोप है कि कंपनी प्रबंधन ने टाटा समूह को इस मामले में अंधेरे में रखा है। इसलिए स्टील डिविजन में की गयी अनियमितता की सजा वायर रोप डिविजन को मिल रही है। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में प्रबंधन को कामगारों के सामने स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। उन्होंने प्रबंधन के शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की है।

    IDI's action against Usha Martin may lead to industry
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराजनाथ की चेतावनी: अब बात सिर्फ पीओके पर होगी
    Next Article फिर मां बनने वाली हैं लीजा हेडन, दिखाया बेबी बंप
    azad sipahi desk

      Related Posts

      निर्वाचन आयोग के ट्रेनिंग कार्यक्रम में शामिल होगा झारखंड का 402 सदस्यीय दल

      May 15, 2025

      ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर नागरिक मंच ने निकाली तिरंगा यात्रा

      May 15, 2025

      फ्रिज लोडेड कंटेनर में लगी आग, लाखों का नुकसान

      May 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पाकिस्तान ने घबराकर हमें फोन किया… भारत ने ट्रंप के कश्मीर मध्यस्थता के बयान को किया खारिज
      • भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता वाले बयान से पलटे ट्रम्प, कहा- मैंने जंग नहीं रुकवाई
      • पाकिस्तान के एटम बमों को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी अपनी निगरानी में ले : राजनाथ
      • पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार ने यूपीएससी के अध्यक्ष का पदभार संभाला
      • नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों से मिलने एम्स पहुंचे अमित शाह, ट्रॉमा सेंटर में घायलों से मुलाकात कर जाना हालचाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version