Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»कोनार नहर में उतरा पानी, 85 गांवों में उल्लास
    Top Story

    कोनार नहर में उतरा पानी, 85 गांवों में उल्लास

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskAugust 29, 2019Updated:August 29, 2019No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आरके पाठक
    विष्णुगढ़। बुधवार का दिन हजारीबाग, गिरिडीह और बोकारो के 85 गांवों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बनासो में जैसे ही कोनार नहर सिंचाई परियोजना के उद्घाटन का बटन दबाया, इन गांवों में रहनेवाले करीब तीन लाख लोगों की आंखों में रंग-बिरंगे सपने साकार होते दिखे। 42 साल से जो काम लंबित था, मुख्यमंत्री रघुवर दास की सरकार ने साढ़े चार साल में वह काम कर दिखाया। कोनार नहर में पानी बहने लगा और इसके साथ ही तीन जिलों में 62 हजार 896 हेक्टेयर खेत को सिंचाई की सुविधा हासिल हो गयी।
    मौके पर आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि कोनार नहर सिंचाई परियोजना मील का पत्थर साबित होगी। 42 साल से यह योजना बंद पड़ी थी। हमारी सरकार ने साढ़े चार साल में इसे पूरा कर दिखाया है। यह झारखंड के विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता दर्शाता है। उन्होंने कहा कि कोनार नहर से सोलर पैनल के जरिये आसपास के गांवों को बिजली दी जायेगी। उन्होंने कहा कि पहले सिर्फ धान की फसल होती थी। अब गेहूं और सब्जी का भी उत्पादन होगा।
    सीएम ने कहा कि 2014 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनने के बाद सिंचाई और पीने के पानी के बारे में ठोस रणनीति बनायी गयी। 2015 में दो सौ और चार सौ करोड़ की अधूरी योजनाओं को पूरा करने का संकल्प लिया गया। मुख्यमंत्री ने बोरा बांध बनाने का सुझाव देते हुए कहा कि स्वच्छता अभियान की भांति जल संचय को जन आंदोलन बनाना होगा, तभी आने वाले दिनों में पीने का पानी लोगों को मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल है तो कल है। इसलिए हमें हर हाल में वर्षा जल को रोकना होगा और यह तभी संभव है, जब सभी लोग इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।
    झारखंड में पशुपालन को बढ़ावा दिया रहा
    मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार झारखंड में पशुपालन को बढ़ावा दे रही है। महिलाओं को दो-दो गाय दी जा रही है। इसमें 50 फीसदी पैसा सरकार देगी। मेधा डेयरी खटाल से गोबर और दूध खरीदेगी। गोबर से आॅर्गेनिक खाद तैयार होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि 57 लाख परिवार का मुफ्त गोल्डेन कार्ड बनाया जा रहा है। 70 साल से पानी के लिए झारखंड के लोग जूझ रहे थे। 30 सितंबर तक हर गांव में स्ट्रीट लाइट, फेबर ब्लॉक सड़कें और घर-घर जल की व्यवस्था सरकार की प्राथमिकताओं में है।
    35 लाख किसानों के खाते में दिसंबर के अंत तक तीन हजार करोड़
    रघुवर दास ने कहा कि पीएम का लक्ष्य 2022 तक किसान की आय को दोगुना करना है। मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना शुरू की गयी है। 35 लाख किसानों के खाते में दिसंबर के अंत तक तीन हजार करोड़ रुपये भेज दिये जायेंगे।

    लंबित सिंचाई योजना को बढ़ावा दे रही सरकार : अपर मुख्य सचिव
    जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने कहा कि 42 साल के बाद कोनार सिंचाई परियोजना अस्तित्व में आया है। यह ऐतिहासिक क्षण है।
    किसानों के जीवन उत्थान में लगे हैं सीएम : रामचंद्र सहिस
    जल संसाधन मंत्री रामचंद्र सहिस ने कहा कि मुख्यमंत्री किसानों के जीवन उत्थान में लगे हैं। 42 साल पहले किसानों ने जो सपना देखा था, अब साकार हुआ है। उन्होंने कहा कि छह किलोमीटर टनल और 60 किलोमीटर मुख्य नहर में पानी छोड़ा गया है। बितरणी नहरों में 2021 तक पानी पहुंचा दिया जायेगा।
    मांडू विधायक ने पेयजल समस्याओं पर कराया ध्यान आकृष्ट
    मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने कहा कि सिंचाई परियोजना से 85 गांवों को लाभ होगा, मगर बकसपुरा, रखवा, कोनार डैम को कोनार नहर के कारण पेयजल की किल्लत झेलनी पड़ रही है। उन्होंने इस ओर मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया।
    मुख्यमंत्री के दृढ़ निश्चय से ही पूरी हुई परियोजना : अन्नपूर्णा
    कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि मुख्यमंत्री दृढ़ निश्चयी हैं। इसी कारण कोनार नहर सिंचाई परियोजना जो लंबे अरसे से अधूरी थी पूरी हुई। लोगों ने कोनार नहर से उम्मीदें छोड़ दी थीं। इलाके के लोग कोनार नहर की ओर लंबे समय से टकटकी लगाये बैठे थे। बहुत पहले ही योजना पूर्ण हो जानी थी।
    कोनार से सिंचाई का लाभ मिलेगा : चंद्रप्रकाश चौधरी
    पूर्व मंत्री सह गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि गिरिडीह और हजारीबाग को सिंचाई का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने यहां के किसानों की लंबी आस पूरी कर दी।

    glee in 85 villages Water landed in Konar Canal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleक्या भाजपा का दामन थामेंगे सुखदेव भगत!
    Next Article जब ध्यानचंद की स्टिक तोड़ देखा कि चुंबक तो नहीं
    azad sipahi desk

      Related Posts

      योग हमारी परंपरा, नई पीढ़ी तक पहुंचने की जरूरत :स्वास्थ्य मंत्री

      June 21, 2025

      सीबीआई ने बीस हजार घूस लेते बैंक अधिकारी को पकड़ा

      June 21, 2025

      अनियंत्रित कार पोल से टकराई, बाल बाल बचे लोग

      June 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी का अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विशाखापत्तनम में उद्बोधन-‘योग ने पूरे विश्व को जोड़ा’
      • ढाका में विवि छात्रों के निष्कासन का विरोध, सड़क कर दी जाम
      • शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह अबतक 1.39 फीसदी घटकर 4.59 लाख करोड़ रुपये
      • योग हमारी परंपरा, नई पीढ़ी तक पहुंचने की जरूरत :स्वास्थ्य मंत्री
      • सीबीआई ने बीस हजार घूस लेते बैंक अधिकारी को पकड़ा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version