Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, August 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»मुख्यमंत्री गहलोत ने बेटी-दामाद को करोड़ों रुपये का पहुंचाया अवैध फायदा: केन्द्रीय राज्य मंत्री चौधरी
    Top Story

    मुख्यमंत्री गहलोत ने बेटी-दामाद को करोड़ों रुपये का पहुंचाया अवैध फायदा: केन्द्रीय राज्य मंत्री चौधरी

    sonu kumarBy sonu kumarAugust 2, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    राजस्थान में सियासी उठापटक के बीच पार्टियों और नेताओं की ओर से एक दूसरे पर राजनीतिक हमलों का दौर जारी है। शनिवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर अब तक का सबसे बड़ा हमला बोला है। उन्होंने गहलोत पर सियासी शक्ति का बेजा इस्तेमाल करते हुए अपनी बेटी और दामाद को अवैध रूप से करोड़ों रुपये का फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया है।
    राज्य मंत्री चौधरी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा मांगते हुए पूछा कि आपके झूठे गांधीवादी कुर्ते में छिपी कालेधन की बड़ी जेब राजस्थान की जनता की मेहनत की कमाई को क्यों लूट रही है? उन्होंने कहा कि कृषि मंत्रालय के पास आई शिकायत के अनुसार राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने संवैधानिक पद की शक्तियों का दुरुपयोग करते हुए अपने चहेतों को फ़ायदा पहुंचाने की मंशा से राजस्थान के राजस्व में मुनाफा देने वाली चुनिंदा एजेंसीज में से एक राजस्थान वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन के तहत भंडारण के टेंडर में जान-बूझकर ऐसी शर्तें डालीं, जिसमें राजस्थान की केवल एकमात्र कम्पनी भाग ले पाई। तकरीबन 2000 करोड़ रुपये के टेंडर का फायदा लेने वाली कल्पतरू ग्रुप की इस कंपनी का नाम महाराष्ट्र में सेना की जमीन हथियाने के मामले में भी आ चुका है। मुम्बई के बेहद पॉश इलाके परेस में मौजूद फ्लैट नंबर 182 (तकरीबन कीमत 8 करोड़) का संबंध भी इसी कल्पतरू ग्रुप से है, जिसमें मुख्यमंत्री गहलोत की बेटी और दामाद रहते हैं। उन्होंने कहा कि कल्पतरू ग्रुप की एक कम्पनी शौरी कंस्ट्रक्शंस के 50 फीसदी शेयर मुख्यमंत्री गहलोत की पुत्री के नाम कर दिए और दामाद को कम्पनी का डायरेक्टर बना दिया गया।
    चौधरी ने मुख्यमंत्री गहलोत पर भृष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि धन मोह में उन्होंने अपनी पुत्री व दामाद की हिस्सेदारी वाली कम्पनी के पैरेंट ग्रुप को जयपुर के जलमहल की लगभग 2000 करोड़ की बेशकीमती जमीन को मात्र कुछ करोड़ में 99 साल की लीज पर देना और वेयर हाउसिंग का टेंडर देने के लिए इनके अनुकूल शर्तें रखना क्या राजस्थान की जनता के लिए अनुचित नहीं है? चौधरी ने कहा कि गहलोत को नैतिकता के आधार पर अपना इस्तीफा दे देना चाहिए। अब उन्हें पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है। प्रदेश की जनता इस लूट के लिए उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसलमान खान ने अपनी तस्वीर शेयर कर फैंस को खास अंदाज में दी ईद की शुभकामनाएं
    Next Article सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने पीएम मोदी से लगाई इंसाफ की गुहार, लिखा-न्याय की उम्मीद में
    sonu kumar

      Related Posts

      दुर्गा पूजा के लिए भूमिपूजन 16 अगस्त को

      August 13, 2025

      लोकगायक आशुतोष द्विवेदी ने अपने गाने से दी शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि

      August 12, 2025

      पूर्व पार्षद असलम को उच्च न्यायालय से मिली जमानत

      August 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दुर्गा पूजा के लिए भूमिपूजन 16 अगस्त को
      • लोकगायक आशुतोष द्विवेदी ने अपने गाने से दी शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि
      • पूर्व पार्षद असलम को उच्च न्यायालय से मिली जमानत
      • पूर्व सांसद ने पारसनाथ स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव को लेकर रेल मंत्री को लिखा पत्र
      • एमजीएम अस्पताल के डिमना स्थानांतरण के खिलाफ लोगों ने किया प्रदर्शन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version