Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, August 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»दलाई लामा की जासूसी करा रहा चीन
    Top Story

    दलाई लामा की जासूसी करा रहा चीन

    sonu kumarBy sonu kumarAugust 16, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    भारत में मनी लॉन्ड्रिंग का बड़ा चीनी रैकेट पकड़े जाने के बाद जांच में अब खुलासा हुआ है कि चीन दलाई लामा के बारे में घूसखोरी का सहारा लेकर जासूसी करा रहा है। इनकम टैक्स विभाग ने ​11 अगस्त को चीनी नागरिकों और उसके सहयोगियों के 21 परिसरों में छापे मारकर हवाला कारोबार से जुड़े चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए चार्ली पेंग ने ही कबूल किया है कि उसे दलाई लामा और उनके करीबी सहयोगियों की जानकारी जुटाने का टास्क चीनी खुफिया एजेंसियों ने दिया था, जिसके लिए उसने दिल्ली में कुछ लामाओं को रिश्वत भी दी है।
     
    पूछताछ में पता चला है कि चार्ली पेंग ने 2014 में अवैध रूप से भारत में प्रवेश करके खुद को तिब्बती शरणार्थी बताकर एक भारतीय युवती से शादी की। पेंग को पहली बार 2018 में दिल्ली पुलिस की विशेष सेल ने दो फर्जी आधार कार्ड और एक जाली भारतीय पासपोर्ट जब्त करने के बाद गिरफ्तार किया था। उसे धोखाधड़ी, जालसाजी और पासपोर्ट अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जेल भेजा गया था। पेंग के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया गया था लेकिन 2019 में उसे जमानत मिल गई। इसके बाद वह हवाला कारोबार और चीनी खुफिया एजेंसियों के लिए जासूसी के धंधे से जुड़ गया​। आयकर विभाग ने 11 अगस्त को धनशोधन (मनी लांड्रिंग) और हवाला लेन-देन के सिलसिले में दिल्ली, गुरुग्राम और गाजियाबाद में चीनी नागरिकों, उनके भारतीय सहयोगियों के 21 परिसरों पर छापे मारे। इस दौरान चार्ली पेंग के कहने पर खुलवाये गए 40 डमी बैंक खातों में 10 अरब रुपये जमा होने का पता चला। 
     
    छापे के दौरान ​मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट चलाने और चीनी खुफिया एजेंसियों के लिए जासूसी करने के आरोप में चीनी नागरिक चार्ली पेंग (चार्ली लुओ सांग ) को गिरफ्तार किया गया था। आयकर विभाग सहित कई जांच एजेंसियों ने उससे पूछताछ की है जिसमें कई बड़े खुलासे हुए हैं। चार्ली पेंग के जरिए चीनी खुफिया एजेंसियों ने उत्तरी दिल्ली के मजनू का टीला में रहने वाले लामा और भिक्षुओं को दलाई लामा की जासूसी करने के लिए रिश्वत दी है। पेंग ने अपने कार्यालय के कर्मचारियों के जरिये रिश्वत भिजवाई। अब रिश्वत लेने वालों की पहचान की जा रही है। पेंग ने दावा किया है कि रिश्वत के रूप में दिए जाने वाले पैकेट में आमतौर पर 2 से 3 लाख रुपये होते थे। चीनी खुफिया एजेंसियों ने उसे तिब्बती शरणार्थियों पर नजर रखने और दलाई लामा की टीम के साथ संपर्क स्थापित करने का टास्क दिया था। 
     
    उसने भारतीय सुरक्षा एजेंसियों से बचने के लिए चीन में बैठे अपने आकाओं से बात करने में चीनी एप ‘वी चैट’ का इस्तेमाल किया। भारत सरकार ने 29 जुलाई को सुरक्षा और गोपनीयता के मुद्दों का हवाला देते हुए 59 चीनी एप बैन कर दिए, जिसके बाद आयकर विभाग को भारत में मनी लॉन्ड्रिंग के इस चीनी रैकेट की जानकारी मिली जिस पर 11 अगस्त को चीनी नागरिकों और उसके सहयोगियों के 21 ठिकानों पर छापेमारी की गई थी। जांच के दौरान यह भी पता चला है कि चीनी कंपनियों की सहायक कंपनियों और संबंधित लोगों ने इन शेल कंपनियों के जरिए भारत में फर्जी बिजेनस करने के नाम पर करीब 100 करोड़ रुपये का एडवांस लेकर इन पैसों के जरिए हवाला का कारोबार किया गया है।  
     
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराष्ट्रपति ने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के चित्र का किया अनावरण
    Next Article महेंद्र सिंह धोनी के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने पर आया दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर का रिएक्शन
    sonu kumar

      Related Posts

      शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर झारखंड में एक दिवसीय शोक की घोषणा

      August 16, 2025

      अज्ञात युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

      August 16, 2025

      शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का पार्थिव शरीर एयरपोर्ट पहुंचा

      August 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड विधानसभा में दिवंगत रामदास सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि
      • शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर झारखंड में एक दिवसीय शोक की घोषणा
      • अज्ञात युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
      • झारखंड के राज्यपाल ने दिवंगत रामदास सोरेन को दी श्रद्धांजलि
      • शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का पार्थिव शरीर एयरपोर्ट पहुंचा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version