Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»15 अगस्त से शुरू होगा जसीडीह पावर ग्रिड
    Jharkhand Top News

    15 अगस्त से शुरू होगा जसीडीह पावर ग्रिड

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskAugust 9, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    देवघर। 15 अगस्त को सीएम हेमंत सोरेन कुमैठा स्थित जसीडीह पावर ग्रिड का रांची से ही आॅनलाइन उद्घाटन करेंगे। इस संदर्भ में जेयूएसएनएल के प्रबंध निदेशक केके वर्मा ने जोन-टू के महाप्रबंधक सहित दूसरे अन्य जोन के विद्युत संचरण अधिकारियों को तैयारी करने का निर्देश दिया है।
    प्रबंध निदेशक का निर्देश मिलने के बाद से संचरण प्रक्षेत्र दुमका के महाप्रबंधक सहित टीम के अन्य पदाधिकारी और कर्मी रेस हो गये हैं। ग्रिड निर्माण का 95 फीसदी काम पूरा हो गया है तथा फाइनल टच दिया जा रहा है। बतातें चलें कि पूरे झारखंड को पांच जोन में विभक्त किया गया है। जोन-टू में संचरण प्रक्षेत्र, दुमका आता है। कुमैठा स्थित जसीडीह पावर ग्रिड को इलेक्ट्रिकल क्लियरेंस के लिए एक मोटी रकम फीस के तौर पर कार्यालय में जमा हो चुकी है। एक से दो दिनों में इलेक्ट्रिकल इंजीनियर द्वारा जसीडीह ग्रिड का निरीक्षण कर क्लियरेंस देने की संभावना है।

    137 करोड़ रुपये की आयी है लागत
    विभागीय जानकारी के अनुसार मदनपुर (दुमका) ग्रिड से जसीडीह ग्रिड तक 75 किमी तक 220 केवी ट्रांसमिशन लाइन जोड़ दी गयी है। ग्रिड की क्षमता 400 एमवीए एवं लागत 137 करोड़ रुपये है। इससे जसीडीह, मधुपुर, देवीपुर, घोरमारा में उपभोक्ताओं को लाभ होगा, जबकि जसीडीह पावर ग्रिड से वाया गिरिडीह ग्रिड तक 77 किमी 220 केवी क्षमता की ट्रांसमिशन लाइन बनायी गयी हैं। ग्रिड की क्षमता 400 एमवीए है, इससे गिरिडीह जिले में झारखंड अपनी बिजली आपूर्ति कर सकेगा।

    Jasidih Power Grid to start from August 15
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड के माथे पर कलंक का टीका लगा रहा है विधानसभा का नया भवन
    Next Article काम पर नहीं लौटे तो रद्द होगा अनुबंध
    azad sipahi desk

      Related Posts

      डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी

      June 16, 2025

      भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान

      June 16, 2025

      राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना

      June 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
      • डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी
      • भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान
      • राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना
      • झारखंड में 19 तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद, 21 तक होगी बारिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version