भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी की लद्दाख इकाई के अध्यक्ष व सांसद जामयांग सेरिंग नामग्याल को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनके स्वस्थ व लंबी उम्र की कामना की है।
नड्डा ने मंगलवार को ट्वीट कर अपने बधाई संदेश में कहा, ‘लद्दाख के सांसद व प्रदेश अध्यक्ष को जामयांग सेरिंग नामग्याल को जन्मदिन की बधाई। आप केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के विकास और समृद्धि के लिए काम कर रहे हैं और अपनी गतिशीलता के साथ पार्टी को ताकत भी दे रहे हैं। मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।’
नामग्याल को हाल ही में लद्दाख भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया है। वह लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेश गठित होने के बाद पहले भाजपा अध्यक्ष बने हैं। उनका जन्म 04 अगस्त 1985को लेह में हुआ था।