बारामुला जिले के उड़ी सेक्टर के कमलकोट गांव में बिना किसी उकसावे के पाक सेना ने रविवार को संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारी गोलीबारी की। फिलहाल इस गोलीबारी में किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। भारतीय जवान भी पाक की इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे है।
 
पाकिस्तान ने नियत्रंण रेखा पर स्थित भारतीय चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए भारी गोलीबारी की तथा मोर्टार शैल दागे। भारतीय जवान भी पाक की इस गोलीबारी का करारा जवाब दे रहे हैं। खबर लिखे जाने तक दोनों ओर से गोलीबारी जारी थी।
Share.

Comments are closed.

Exit mobile version