केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेलों में देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को सलाम करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार खेलो इंडिया और फिट इंडिया जैसी पहलों से युवा खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए प्रतिबद्ध है।
शाह ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर ट्वीट कर कहा, ‘मैं अपने उन सभी खिलाड़ियों को सलाम करता हूं, जो अपनी लगन और मेहनत से भारत को गौरवान्वित करते रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार खेल और खेल को बढ़ावा देने और खेलो इंडिया और फिट इंडिया जैसी पहल के माध्यम से युवा प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।’
उल्लेखनीय है कि देश में हर साल 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। यह दिन हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद का जन्मदिन है। ध्यानचंद का जन्मदिन भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है।