Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»अनूपपुर: सावन के अंतिम दिन बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी
    ताजा खबरें

    अनूपपुर: सावन के अंतिम दिन बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

    sonu kumarBy sonu kumarAugust 22, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    सावन के अंतिम दिन रविवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम और रिश्ते का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर बहनों ने अपने भाइयों के माथे पर चंदन तिलक के साथ कलाई पर रेशम की पवित्र डोर को बांध अपनी रक्षा का वचन लिया।

    पूर्णिमा व रक्षा बंधन के कारण मंदिरों में पूजा पाठ कर बहनों ने राखी से सजाया हुआ थाल भाइयों के समक्ष रखे तथा तिलक लगाकर उसे यशस्वी होने की दुआएं देते हुए उनकी बलाओं को अपने हाथों में समेट मिलया। वहीं भाई भी रेशम की डोर की लाज निभाने बहन की अस्मिता की रक्षा का संकल्प लिया।

    गत वर्ष कोरोना महामारी के कारण रक्षा बंधन का बाजार फीका रहा, बाजार की बजाय घरों में पर्व की विशेष चहल पहल बनी रही। वहीं इस वर्ष शनिवार को लोग कोरोना संक्रमण को नजर अंदाज कर जमकर खरीददारी की। स्थानीय बाजारों में राखियों व मिठाइयों सहित अन्य दुकानों में भीड़ रहीं। उपहार के लिए भी दुकानों पर लोगों की भीड़ जमी रही। अन्य वर्षों की भांति बहनों का भाइयों से मिलने उनके घर जाने की यात्रा भी सडक़ों पर कम ही नजर आई। इसका मुख्य कारण परिवहन सुविधा का अभाव और लोगों में जागरूकता रही। जबकि प्रशासन ने भी बाजार की गलियों में सुरक्षा की व्यवस्था बनाई रखी।

    रक्षाबंधन का पर्व जिले के कोतमा, बदरा, भालूमाड़ा, राजनगर, बिजुरी,अमरकंटक, जैतहरी, सहित अन्य ग्रामीण इलाकों में हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया गया। कोतमा में भाई-बहन के पवित्र रिश्तों का त्यौहार रक्षाबंधन पारंपरिक रूप से मनाया गया। रविवार की सुबह से शाम तक बहनों के द्वारा अपने भाइयों को राखी बांधने का दौर शुभ मुहुर्त में चलता रहा। रांखी बांधकर जहां बहनो ने अपने भाई की सलामती एंव लम्बी उम्र की कामना की, वही भाइयों के द्वारा भी रक्षा करने का संकल्प लिया गया।

    जेल में बंद भाइयों की बहनों ने फोन के माध्यम से हरी बलाएं

    जिला जेल अनूपपुर में बंद भाईयों के लिए कोरोना इस वर्ष भाई-बहन के प्रेम और स्नेह में बाधा बन गई। अन्य वर्ष की भांति इस वर्ष अनूपपुर जेल में बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी नहीं बांध सकी। शासन के आदेश में पूर्व ही परिजनों को इसके लिए सूचित करते हुए रक्षा बंधन के मौके पर फोन के माध्यम से भाई-बहनों को संदेश मिलाप कराया गया। जेल में बंद 250 बंदियों में कइयों भाइयों ने अपनी बहन को फोन के माध्यम से बातचीत कर रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दी। इसके लिए जिला जेल में सुबह मुलाकात समय के अनुसार सुबह 9 बजे से 1 बजे तक फोन के माध्यम से बहनों से बात कराया गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकल्याण सिंह का पार्थिव शरीर अलीगढ़ के लिये रवाना, अंतिम संस्कार सोमवार को
    Next Article इजराइल ने गाज़ा पर की बमबारी, हमास शासकों के हथियार डिपो को बनाया निशाना
    sonu kumar

      Related Posts

      हॉकी कोच प्रतिमा बरवा का निधन

      May 31, 2025

      पाकिस्तान ने घबराकर हमें फोन किया… भारत ने ट्रंप के कश्मीर मध्यस्थता के बयान को किया खारिज

      May 15, 2025

      शिक्षा मंत्री के बयान पर बांग्लाभाषी समाज में आक्रोश, किया प्रदर्शन

      May 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शराब घोटाला: विनय चौबे सहित पांच आरोपियों की बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत
      • कैबिनेट की बैठक कल शाम 4 बजे से, होंगे कई अहम फैसले
      • युवा पीढ़ी राष्ट्र की असली पूंजी हैं : राज्यपाल
      • अरुणाचल प्रदेश के स्पीकर के संग झारखंड के विधायकों ने स्थानीय और नियोजन नीति पर की चर्चा
      • रांची में पुलिसकर्मियों पर हमला, थाना प्रभारी समेत पुलिस जवान घायल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version