Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर अलीगढ़ के लिये रवाना, अंतिम संस्कार सोमवार को
    Breaking News

    कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर अलीगढ़ के लिये रवाना, अंतिम संस्कार सोमवार को

    sonu kumarBy sonu kumarAugust 22, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर अपराह्न करीब तीन बजे राजधानी लखनऊ से उनके गृह जनपद अलीगढ़ के लिये रवाना किया गया। सोमवार को उनका अंतिम संस्कार होगा।

    कल्याण सिंह का शनिवार को लखनऊ के संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसजीपीजीआई) में निधन हो गया था। वह वहां चार जुलाई से भर्ती थे। रविवार को अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर लखनऊ में उनके आवास, विधानभवन और भाजपा कार्यालय में रखा गया, जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सपा मुखिया अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती सहित तमाम सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

    भाजपा कार्यालय में कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर तिरंगे के साथ भाजपा के ध्वज में भी लपेटा गया। वहां से करीब तीन बजे पार्थिव शरीर को सेना के वाहन से लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे के लिये रवाना किया गया। साथ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई मंत्री भी फ्लीट के साथ रवाना हो गये।

    अमौसी हवाई अड्डे उनका पार्थिव शरीर एयर एंबुलेंस से अलीगढ़ ले जाया जायेगा और वहां उसे स्टेडियम में जनता के दर्शन के लिए रखा जाएगा।

    इसके बाद सोमवार को कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर अतरौली ले जाया जायेगा, जहां आम जन व उनके समर्थक अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद सोमवार को ही अपराह्न में नरोरा में गंगा के किनारे पूरे राजकीय सम्मान के साथ कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार होगा। राज्य सरकार ने अंत्येष्टि वाले दिन सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleSushant Singh Rajput की याद में इमोशनल हुईं बहन श्वेता सिंह कीर्ति, बचपन की फोटो शेयर कर लुटाया प्यार
    Next Article अनूपपुर: सावन के अंतिम दिन बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी
    sonu kumar

      Related Posts

      मुख्यमंत्री और मंत्री ने हॉकी कोच प्रतिमा बरवा के निधन पर जताया शोक

      June 1, 2025

      केंद्र सरकार का सबूत आधारित आपराधिक न्याय प्रणाली स्थापित करना लक्ष्य : अमित शाह

      June 1, 2025

      “राष्ट्र-विरोध” के आरोपित दो और गिरफ्तार

      June 1, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मुख्यमंत्री और मंत्री ने हॉकी कोच प्रतिमा बरवा के निधन पर जताया शोक
      • केंद्र सरकार का सबूत आधारित आपराधिक न्याय प्रणाली स्थापित करना लक्ष्य : अमित शाह
      • “राष्ट्र-विरोध” के आरोपित दो और गिरफ्तार
      • देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 3758 के पार, दो की मौत
      • मध्यपूर्व में शांति प्रयासों को झटका: अमेरिकी दूत विटकॉफ ने हमास की प्रतिक्रिया को ‘अस्वीकार्य’ बताया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version