Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»कच्चे तेल की कीमत में गिरावट जारी, अगस्त में 14 फीसदी से ज्यादा गिरा क्रूड
    बिजनेस

    कच्चे तेल की कीमत में गिरावट जारी, अगस्त में 14 फीसदी से ज्यादा गिरा क्रूड

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 21, 2021No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की आवक बढ़ने और दुनिया के कई देशों में कोरोना महामारी का संक्रमण एक बार फिर तेज होने की वजह से कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमत में गिरावट लगातार जारी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में पिछले कारोबारी सत्र में ब्रेंट क्रूड 65.18 डॉलर प्रति बैरल की कीमत पर बंद हुआ था। इस तरह कच्चे तेल की कीमत चार महीने के न्यूनतम स्तर पर आ गई है। इसके पहले 22 अप्रैल को ब्रेंट क्रूड 65.07 डॉलर के भाव पर बंद हुआ था। सिर्फ अगस्त के महीने में ही अभी तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमत में 14.61 फीसदी की कमी आ गई है। वहीं पिछले एक सप्ताह के दौरान ब्रेंट क्रूड के दाम 7.66 फीसदी घट गए हैं।

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में आई इस कमी का असर भारत में भी दिखा है। भारत में बुधवार से लेकर शुक्रवार तक लगातार तीन दिन डीजल की कीमत में अलग अलग राज्यों की वैट की दर के हिसाब से प्रति लीटर 19 से 21 पैसे की कटौती की गई। इसकी वजह से राजधानी दिल्ली में डीजल की कीमत 89.87 रुपये प्रति लीटर से घटकर 89.27 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में आई कमी का फायदा अभी तक देश में पेट्रोल का इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं को नहीं मिल सका है। कच्चे तेल के भाव में आई कमी की वजह से आज भी भारत में लोगों को कम से कम डीजल की कीमत में कमी आने का इंतजार था, लेकिन आज सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने भारत में पेट्रोलियम उत्पादों की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया।

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस महीने लगातार कच्चे तेल की कीमत में नरमी का रुख बना हुआ है। इसकी वजह से पिछले कारोबारी सत्र में ब्रेंट क्रूड 1.37 डॉलर प्रति बैरल घटकर 65.18 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। इसी तरह अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड (डब्ल्यूटीआई क्रूड) भी 1.27 डॉलर की कमजोरी के साथ 62.32 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया है। अगस्त के महीने में कच्चे तेल की कीमत में लगातार तेज गिरावट आई है। जुलाई के महीने में ब्रेंट क्रूड अंतरराष्ट्रीय बाजार में 76.33 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर बंद हुआ था। इस तरह पिछले कारोबारी सत्र तक ब्रेंट क्रूड की कीमत 14.61 फीसदी की नरमी के साथ 11.15 डॉलर प्रति बैरल घटकर 65.18 डॉलर के स्तर पर पहुंच चुकी है।

    अगर सिर्फ एक कारोबारी सप्ताह में कच्चे तेल की कीमत में आई कमी की बात करें, तो शुक्रवार को खत्म हुए कारोबारी सप्ताह के दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमत में 5.41 डॉलर प्रति बैरल की कमी आ चुकी है। पिछले कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन 13 अगस्त को ब्रेंट क्रूड 70.59 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर अंतरराष्ट्रीय बाजार में बंद हुआ था। इस तरह इस कारोबारी सप्ताह के दौरान ब्रेंट क्रूड अभी तक 7.66 फीसदी सस्ता हो चुका है।

    अंतरराष्ट्रीय बाजार से आई ये खबर भारत के लिए इसलिए भी उत्साहजनक है, क्योंकि भारत को पेट्रोल और डीजल की अपनी 80 फीसदी से अधिक जरूरत की पूर्ति के लिए आयातित कच्चे तेल का ही सहारा लेना पड़ता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत बढ़ने का सीधा असर घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर पड़ता है।

    जानकारों के मुताबिक तेल निर्यातक देशों (ओपेक) और उसके सहयोगी देशों (ओपेक प्लस) की बैठक में बनी सहमति के मुताबिक अगस्त के महीन में कच्चे तेल के उत्पादन में बढ़ोतरी की शुरुआत हो गई है। इस वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की उपलब्धता जुलाई के महीने की तुलना में ज्यादा हो गई है। दूसरी ओर चीन समेत दुनिया के कई देशों में कोरोना महामारी के डेल्टा वैरिएंट के संक्रमण की वजह से कच्चे तेल की मांग भी घटी है। इसका सीधा असर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में आई कमी के रूप में पड़ा है।

    कच्चे तेल के उत्पादन में हुई बढ़ोतरी और वैश्विक हालात को देखते हुए कमोडिटी मार्केट में आने वाले दिनों में कच्चे तेल की कीमत में और भी कमी आने का अनुमान लगाया जा रहा है। माना जा रहा है कि अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में कमी का ये सिलसिला जारी रहा तो आने वाले दिनों में डीजल के साथ ही पेट्रोल की कीमत में भी कमी की जा सकती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदक्षिण कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में जैश के तीन आतंकी ढेर
    Next Article CM पटनायक ने लॉन्च किया स्मार्ट हेल्थ कार्ड, हर साल 10 लाख तक मुफ्त इलाज
    shivam kumar

      Related Posts

      स्टॉक मार्केट में हेक्सागॉन न्यूट्रिशन की प्रीमियम एंट्री, मुनाफे में आईपीओ निवेशक

      June 12, 2026

      सोने के भाव में लगातार दूसरे दिन बड़ी गिरावट, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं

      June 12, 2026

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में मुनाफावसूली का रुख, ऊपरी स्तर से फिसले सेंसेक्स और निफ्टी

      June 12, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भवन तैयार, लेकिन इलाज नदारद! खड़गडीहा स्वास्थ्य केंद्र पर लटका ताला
      • रांची ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 160 दिनों में 31.72 करोड़ का चालान वसूला
      • 15 जुलाई तक लॉन्च होगी IRCTC की नई वेबसाइट, जानें नए पोर्टल में क्या-क्या होगा खास
      • फिरोजाबाद में स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस पर हुआ पथराव, मोहन भागवत वाले कोच का टूटा शीशा
      • जसपाल राणा के निधन पर गृह मंत्री अमित शाह ने जताया शोक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version