Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»वित्त मंत्री: आज से दो दिन के मुंबई दौरे पर निर्मला सीतारमण, वरिष्ठ अधिकारियों से करेंगी मुलाकात
    ताजा खबरें

    वित्त मंत्री: आज से दो दिन के मुंबई दौरे पर निर्मला सीतारमण, वरिष्ठ अधिकारियों से करेंगी मुलाकात

    sonu kumarBy sonu kumarAugust 24, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज से दो दिन के मुंबई दौरे पर हैं। आज वे सबसे पहले बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स बिजनेस डिस्ट्रिक्ट में आयकर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मिलेंगी। इसके बाद सीतारमण माल एवं सेवा कर (GST) के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेंगी। इसके साथ ही वित्त मंत्री भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के आयोजित समारोह में उद्योग जगत के दिग्गजों से मुलाकात करेंगी। मालूम हो कि जब से देश में महामारी शुरू हुई हौ, तब से अब तक यह वित्त मंत्री का पहला मुंबई दौरा है।

    दौरे के दूसरे दिन का शेडियूल
    दौरे के दूसरे दिन केंद्रीय वित्त मंत्री बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के प्रदर्शन की सालाना समीक्षा भी करेंगी। वह इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) के एनहांस्ड एक्सेस एंड सर्विस एक्सीलेंस (EASE 4.0) को लॉन्च करेंगी। एनहांस्ड एक्सेस एंड सर्विस एक्सीलेंस का मकसद क्लीन और स्मार्ट बैंकिंग को संस्थागत रूप देना है। देश में पिछले साल मार्च 2020 में महामारी की शुरुआत होने के बाद से यह वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और सरकारी बैंकों के प्रमुखों की आमने-सामने की पहली समीक्षा बैठक है।

    नेशनल मॉनेटाइजेशन पाइप लाइन लांच
    गौरतलब है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन योजना की शुरुआत का एलान किया। इसके तहत सरकार अपनी कम इस्तेमाल में आ रहीं संपत्तियों के जरिए करोड़ों रुपए जुटाना चाहती है। इसके लिए सरकार अपनी कोई संपत्ति नहीं बेचेगी। दावा है कि इसके लिए कोई निजीकरण भी नहीं होगा।

    किन संपत्तियों के जरिए यह कमाई होगी?
    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि NMP योजना सिर्फ ब्राउनफील्ड असेट्स के लिए है। यानी ऐसी संपत्तियां, जिनमें केंद्र सरकार का निवेश है और जहां संपत्ति या तो बेकार पड़ी है या फिर उससे पूरी तरह कमाई नहीं हो पा रही है या फिर उसका पूरा इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है। इन संपत्तियों पर सरकार का मालिकाना हक बना रहेगा। सरकार के साथ कंपनियां एक अनुबंध के तहत भागीदारी करेंगी ताकि बेकार पड़ीं या कम इस्तेमाल में आ रहीं संपत्तियों से कमाई हो सके।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएम्स देवघर के ओपीडी का हुआ उद्घाटन
    Next Article यूक्रेन का दावा, काबुल से ‘चोरी’ हो गया यात्री विमान, ईरान की ओर ले गए
    sonu kumar

      Related Posts

      योगी कैबिनेट का फैसला : पूर्व अग्निवीरों को 20 प्रतिशत आरक्षण देगी राज्य सरकार

      June 3, 2025

      देश के विभिन्न हिस्सों से हजारों की संख्या में कश्मीरी पंडित माता खीर भवानी के मंदिर पहुंचे

      June 3, 2025

      अहमदाबाद शहर में कोरोना से पहली मौत, पिछले 24 घंटे में 55 नए केस

      June 2, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • योगी कैबिनेट का फैसला : पूर्व अग्निवीरों को 20 प्रतिशत आरक्षण देगी राज्य सरकार
      • देश के विभिन्न हिस्सों से हजारों की संख्या में कश्मीरी पंडित माता खीर भवानी के मंदिर पहुंचे
      • भारत की आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में ब्राजील खुलकर साथ
      • (no title)
      • राजशाही समर्थकों का हौसला बढ़ाने पूर्व युवराज्ञी सड़कों पर उतरी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version