Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»एम्स देवघर के ओपीडी का हुआ उद्घाटन
    Breaking News

    एम्स देवघर के ओपीडी का हुआ उद्घाटन

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 24, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ऑनलाइन उद्घाटन किया
    • हर रोज 200 मरीज देखे जाएंगे
    • सिर्फ 30 रुपये में रजिस्ट्रेशन कर साल भर होगा इलाज

    केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने झारखंड की जनता को बड़ी सौगात दी है। स्वास्थ्य के क्षेत्र आज झारखंड कई कदम आगे बढ़ गया। राज्य के पिछड़े और आदिवासी बहुल संताल परगना में एम्स देवघर के ओपीडी को जनता के लिए खोल दिया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को देवघर एम्स के ओपीडी का आॅनलाइन उद्घाटन किया। फिलहाल यहां 20 से अधिक तरह के रोगों की जांच होगी। हर रोज 200 मरीज देखे जाएंगे। जांच के दौरान रोगियों को विशेष सुविधाओं के साथ-साथ दवाएं भी दी जायेंगी। ओपीडी में रोगी सिर्फ 30 रुपये में अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे और उसी रजिस्ट्रेशन के आधार पर मरीज एक साल तक अपना इलाज करा सकेंगे।

    देश का 13वां एम्स है देवघर
    देवघर का एम्स देश का 13 वां एम्स है। एम्स के खुलने से झारखंड बेहतर स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में कई कदम बढ़ गया है। यह स्वस्थ झारखंड की परिकल्पना को साकार करेगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार ने दिल्ली से इसका वर्चुअल उद्घाटन किया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान परिसर स्थित आयुष भवन एवं रैन बसेरा राष्ट्र को समर्पित किया। मौके पर समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि एक बेहतर समाज के निर्माण का माध्यम एम्स देवघर बनेगा। एम्स की टीम से कहा कि वह सेवा भाव से काम कर जनता की अपेक्षा पर खड़ा उतरें। मंत्री ने कहा कि झारखंड के आदिवासियों को बिरसा की धरती पर सर्वश्रेष्ठ स्वास्थ्य सुविधा एम्स से मिलेगा। अब बाहर नहीं जाना होगा।

    पूर्वी भारत का पहला एम्स जहां रैन बसेरा बनया गया है
    बता दें कि पूर्वी भारत का यह पहला एम्स है जहां रैन बसेरा बनाया गया है। इसमें मरीज के परिजनों के विश्राम की व्यवस्था भी होगी। अभी रैन बसेरा का उपयोग पठन-पाठन के लिए होगा। ओपीडी भवन बन जाने के बाद रैन बसेरा अपने मूल स्वरूप में आ जाएगा।

    वहीं सांसद निशिकांत दुबे ने देवघर एम्स ओपीडी के उद्घाटन के बाद अपने फेसबुक वॉल पर पोस्ट जारी करते हुए पीएम मोदी को धन्यवाद देते हुए लिखा कि : प्रधानमंत्री मोदी जी के अनुपम सौगात देवघर एम्स के ओपीडी का आखिरकार उद्घाटन हो गया । मंत्री मांडविया जी का आभार

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबड़े मामलों की जांच में क्यों बार-बार फेल हो जाती है !
    Next Article वित्त मंत्री: आज से दो दिन के मुंबई दौरे पर निर्मला सीतारमण, वरिष्ठ अधिकारियों से करेंगी मुलाकात
    azad sipahi

      Related Posts

      हॉकी इंडिया चैंपियनशिप के लिए ट्रायल 14 जून को

      June 3, 2025

      पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष अनीता सुंभूरुई नहीं रहीं, शोक की लहर

      June 3, 2025

      19 जून को रांची को मिलेगा पहला एलिवेटेड कॉरिडोर, रातू रोड को मिलेगा जाम से निजात

      June 2, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत की आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में ब्राजील खुलकर साथ
      • (no title)
      • राजशाही समर्थकों का हौसला बढ़ाने पूर्व युवराज्ञी सड़कों पर उतरी
      • फिल्म ‘मालिक’ से राजकुमार राव का पहला पोस्टर आया सामने
      • लगातार तीसरे कारोबारी दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, निवेशकों को 2.40 लाख करोड़ की चपत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version