Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»सबसोनिक क्रूज मिसाइल ‘निर्भय’ ने स्वदेशी क्रूज इंजन के साथ 150 किमी. तक उड़ान भरी
    ताजा खबरें

    सबसोनिक क्रूज मिसाइल ‘निर्भय’ ने स्वदेशी क्रूज इंजन के साथ 150 किमी. तक उड़ान भरी

    sonu kumarBy sonu kumarAugust 11, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भारत ने बुधवार को ओडिशा तट पर अपनी स्वदेशी प्रौद्योगिकी क्रूज मिसाइल (आईटीसीएम) का सफल परीक्षण किया। लगभग 1000 किमी. की दूरी तक मार करने वाली सबसे खतरनाक सबसोनिक क्रूज मिसाइल ‘निर्भय’ का देसी माणिक टर्बो फैन इंजन के साथ यह परीक्षण बुधवार को सुबह 9:55 बजे चांदीपुर, ओडिशा के एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर) में लॉन्च-पैड 3 से किया गया। मिसाइल ने स्वदेशी क्रूज इंजन के साथ लगभग 150 किमी. तक उड़ान भरी और उम्मीद के मुताबिक इंजन ने अपनी कार्यक्षमता दिखाई, इसलिए इस नई तकनीक में महारत हासिल करने के लिए अभी और परीक्षण किए जाएंगे। कुछ ही महीनों में परीक्षण के अगले दौर के बाद निर्भय मिसाइलों को औपचारिक रूप से सेना में शामिल किया जाएगा।

    आकाश में मंडराने और पैंतरेबाजी के प्रदर्शन में माहिर यह मिसाइल लंबी दूरी तक परमाणु हथियार ले जाने और सभी मौसम में कई लक्ष्यों के बीच हमला करने में सक्षम है। छह मीटर लंबी और लगभग 1500 किलो वजन वाली यह मिसाइल 1000 किलोमीटर से अधिक दूरी तक मार कर सकती है। दो पंखों के साथ यह मिसाइल 500 मीटर से लेकर चार किमी. की ऊंचाई पर उड़ान भरने में सक्षम है। मिसाइल को टेक ऑफ के लिए ठोस रॉकेट बूस्टर द्वारा संचालित किया जाता है, जिसे उन्नत प्रणाली प्रयोगशाला (एएसएल) द्वारा विकसित किया गया है। आवश्यक वेग और ऊंचाई तक पहुंचने पर मिसाइल में लगा टर्बोफैन इंजन इग्निशन के रूप में प्रयोग किया जाता है। दुश्मन के रडार से बचने के लिए यह नीची ऊंचाई पर भी उड़ान भर सकती है। भूभाग पर चलने वाली मिसाइल होने के कारण निर्भय को दुश्मन के रडार से पहचानना मुश्किल है। मिसाइल अपने लक्ष्य के क्षेत्र को कई मिनट तक घेरती रहती है और फिर सही समय पर सही जगह से टकराती है।

    इस मिसाइल के सभी पांचों विकास परीक्षण पूरे किये जा चुके हैं, इसलिए अब उपयोगकर्ता परीक्षण किये जा रहे हैं। निर्भय मिसाइल के सतह संस्करण (ग्राउंड वर्जन) का परीक्षण पहली बार ओडिशा के बालासोर जिले में चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज से 12 मार्च 2013 को किया गया। 17 अक्टूबर 2014 को मिसाइल के सतह संस्करण का दूसरा परीक्षण फिर से एक बार ओडिशा के बालासोर जिले में चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज से किया गया। मिसाइल का तीसरा टेस्ट 16 अक्टूबर 2015 को 11:38 बजे हुआ। मिसाइल का चौथा टेस्ट 21 दिसम्बर 2016 को एकीकृत परीक्षण रेंज के प्रक्षेपण परिसर-III (आईटीआर) बालासोर में 11:56 बजे किया गया। 1000 किलोमीटर की दूरी के साथ अपनी सबसोनिक क्रूज परमाणु-सक्षम मिसाइल निर्भय का पांचवां परीक्षण 25 जून 2021 को किया गया।

    रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने निर्भय मिसाइल के विकास परीक्षण में सभी मिशन उद्देश्यों को पूरा करने के बाद स्वदेशी रूप से विकसित छोटे टर्बोफैन इंजन के साथ परीक्षण करने की योजना बनाई थी। इसी क्रम में आज ओडिशा के तट पर डीआरडीओ ने सबसोनिक क्रूज मिसाइल ‘निर्भय’ का देसी माणिक टर्बो फैन इंजन के साथ सफलतापूर्वक परीक्षण किया। स्वदेशी प्रौद्योगिकी क्रूज मिसाइल ने स्वदेशी क्रूज इंजन के साथ लगभग 150 किमी. तक उड़ान भरी। डीआरडीओ के मुताबिक निकट भविष्य में और परीक्षण किए जाएंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleओलंपिक में पदक की मनौती पूरी, खिलाड़ी ललित ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में टेका मत्था
    Next Article हिमाचल प्रदेश: किन्नौर भूस्खलन में दो की मौत, मलबे में दबे 10 लोगों को सुरक्षित निकाला गया
    sonu kumar

      Related Posts

      प्रशासनिक लापरवाही के कारण हुआ बेंगलुरु हादसा

      June 6, 2025

      हॉकी कोच प्रतिमा बरवा का निधन

      May 31, 2025

      पाकिस्तान ने घबराकर हमें फोन किया… भारत ने ट्रंप के कश्मीर मध्यस्थता के बयान को किया खारिज

      May 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
      • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
      • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version