Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»हिमाचल प्रदेश: किन्नौर भूस्खलन में दो की मौत, मलबे में दबे 10 लोगों को सुरक्षित निकाला गया
    Breaking News

    हिमाचल प्रदेश: किन्नौर भूस्खलन में दो की मौत, मलबे में दबे 10 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

    sonu kumarBy sonu kumarAugust 11, 2021Updated:August 11, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    हिमाचल प्रदेश में जनजातीय जिला किन्नौर की निचार तहसील के निगलसुरी में नेशनल हाइवे-पांच पर हुए भारी भूस्खलन के कारण दो व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि 10 लोगों को अब तक सुरक्षित निकाल लिया गया है।

    बुधवार दोपहर 12 बजे पहाड़ी से भारी मात्रा में चट्टानें और मलबा गिरने से हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की एक बस, एक ट्रक और एक कार इसकी जद में आ गए। एचआरटीसी की किन्नौर-हरिद्वार रूट की बस में कई यात्री सवार थे। अभी भी 24 लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। ये इलाका किन्नौर के भावानगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस दुखद हादसे को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से फोन पर बात कर स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने भूस्खलन की इस घटना पर अपनी संवेदनाओं व्यक्त करते हुए केंद्र की ओर से हरसंभव मदद का विश्वास दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी प्रदेश सरकार को एनडीआरएफ टीम और अन्य राहत सामग्री उपलब्ध करने का भरोसा दिया है।

    किन्नौर के उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि अब तक घटनास्थल से दो शवों को निकाला जा चुका है। 10 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। इन्हें घायल अवस्था में उपचार के लिए भावानगर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटनास्थल पर अभी भी कई लोग फंसे हुए हैं। इन्हें निकालने के लिए राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है।

    उपायुक्त ने बताया कि राहत और बचाव कार्य में स्थानीय पुलिस, होमगार्ड के अलावा एनडीआरएफ और आईटीबीपी की टीमें जुटी हैं।

    उल्लेखनीय है कि किन्नौर जिला में तीन सप्ताह के भीतर भूस्खलन की ये दूसरी बड़ी घटना है। इससे पहले गत 25 जुलाई को जिले के सांगला इलाके में एक वाहन के भूस्खलन की चपेट में आने से नौ पर्यटकों की मौत हुई थी। राज्य में मानसून सीजन के दौरान बारिश से जुड़े हादसों में अब तक 234 लोगों की मौत हो चुकी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसबसोनिक क्रूज मिसाइल ‘निर्भय’ ने स्वदेशी क्रूज इंजन के साथ 150 किमी. तक उड़ान भरी
    Next Article दुर्घटनाग्रस्त ध्रुव हेलीकॉप्टर का मलबा रंजीत सागर झील की 80 मीटर गहराई में मिला
    sonu kumar

      Related Posts

      एयर इंडिया विमान हादसा: टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की घोषणा की

      June 12, 2025

      अहमदाबाद में विमान दुर्घटना पर जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने दुख व्यक्त किया

      June 12, 2025

      हमदाबाद से लंदन जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त, इमारत पर गिरने से भारी तबाही

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एयर इंडिया विमान हादसा: टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की घोषणा की
      • अहमदाबाद में विमान दुर्घटना पर जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने दुख व्यक्त किया
      • हमदाबाद से लंदन जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त, इमारत पर गिरने से भारी तबाही
      • मोदी सरकार ने प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को लोकतांत्रिक बनाया: अमित शाह
      • बांग्लादेश में रबींद्र नाथ टैगोर के पैतृक घर पर तोड़फोड़, भाजपा ने की घटना की निंदा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version