सीएम हेमंत सोरेन ने मंगलवार को अपना जन्मदिन मनाया। इस मौके पर हेमंत सोरेन को जन्मदिन की बधाई देने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। बड़ी संख्या में लोग उनके घर में जुटे। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी और राज्यपाल रमेश बैस ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और अर्जुन मुंडा समेत कई नेताओं ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। बाद में मुख्यमंत्री ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुक्रिया कहा।



