Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»झारखंड : बेरोजगार युवाओं ने किया प्रदर्शन, नारेबाजी
    Breaking News

    झारखंड : बेरोजगार युवाओं ने किया प्रदर्शन, नारेबाजी

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 10, 2021Updated:August 10, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पुलिस छावनी में तब्दील हुआ मोरहाबादी मैदान

    मंगलवार को मोरहाबादी मैदान में बेरोजगार युवाओं ने नौकरी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन की सूचना पर पूरे मोरहाबादी मैदान को सील कर दिया गया था। साथ ही चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात थे। छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में जेपीएससी, जेएसएससी, पंचायत सेवक, पंचायत स्वयं सेवक संघ, जैप, डिप्लोमा जेइ, होमगार्ड, पारा मेडिकल, 14 वें वित्त आयोग, जेटेट, सहायक पुलिस, उत्पाद सिपाही के अलावा अन्य अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया।

    देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि सरकार अपने वादा के अनुरूप लंबित नियुक्ति को स्पष्ट करे। मैट्रिक इंटर आधारित नियोजन नीति को रद्द करके स्पष्ट नियोजन लागू करते हुए ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण दे। मोरहाबादी में जुटे युवा सीएम हाउस या गवर्नर हाउस की तरफ कूच करना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने मोरहाबादी मैदान में ही रोक दिया। उनकी जिद थी कि मुख्यमंत्री आवास घेरने जायेंगे।

    लेकिन दूसरी तरफ पुलिस किसी भी कीमत पर उन्हें मोरहाबादी मैदान से बाहर जाने की इजाजत नहीं दे रही थी। छात्रों के प्रदर्शन को लेकर रांची पुलिस कोई रिस्क नहीं लेना चाहती थी। यही वजह थी कि प्रदर्शन की भनक मिलते ही पूरे मोरहाबादी मैदान को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। दमकल के वाहनों के साथ बज्र वाहन भी

    मोरहाबादी मैदान में तैनात कर दिये गये थे।
    इस दौरान जेटेट उत्तीर्ण शिक्षक बहाली मोर्चा ने जल्द शिक्षक बहाली की मांग की। वहीं अन्य संगठनों ने राज्य में लंबित सभी बैकलॉग नियुक्ति की प्रक्रिया जल्द शुरू करने की मांग की। जेटेट उत्तीर्ण शिक्षक बहाली मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष परिमल कुमार ने कहा कि राज्य में शिक्षकों की भारी कमी है। इसके बावजूद राज्य सरकार विशेष ध्यान नहीं दे रही है। पिछले 5 साल में जेटेट पास शिक्षक अपनी बहाली की आस में बैठे हैं, लेकिन इस समस्या की ओर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है।

    jharkhand news jharkhand student latest hindi news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleछठी जेपीएससी में सफल 326 अभ्यर्थियों को राहत
    Next Article कल रांची आयेंगी सलीमा टेटे और निक्की प्रधान
    azad sipahi

      Related Posts

      डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी

      June 16, 2025

      भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान

      June 16, 2025

      राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना

      June 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
      • डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी
      • भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान
      • राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना
      • झारखंड में 19 तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद, 21 तक होगी बारिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version