कांग्रेस की महासचवि प्रियंका गांधी ने दुमका की बेटी अंकिता की मोत को दिल दहला देनेवाली घटना बताया है। साथ ही हत्यारों को तुरंत सजा दिलाने की मांग की। प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीट में कहा कि झारखंड में 12वीं में पढ़ने वाली एक लड़की की निर्मम हत्या की घटना दिल दहलानेवाली है। अपराधियों को त्वरित सजा मिलनी चाहिए। अपराध की रोकथाम और न्याय के लिए जरूरी है कि महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाओं में सख्त और जल्द कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाये।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version