Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»राजौरी में आत्मघाती आतंकी हमले के बाद नियंत्रण रेखा से सटे इलाकों में अलर्ट
    Breaking News

    राजौरी में आत्मघाती आतंकी हमले के बाद नियंत्रण रेखा से सटे इलाकों में अलर्ट

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 11, 2022Updated:August 11, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    राजौरी। राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा से सटे दरहाल सेक्टर के परगाल इलाके में गुरुवार सुबह सैन्य शिविर पर हुए आतंकियों के आत्मघाती हमले के बाद नियंत्रण रेखा से सटे इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। इलाके में कुछ और आतंकवादियों की मौजूदगी की आशंका के चलते सुरक्षाबलों ने शिविर के आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया है।

    नियंत्रण रेखा से सटे दरहाल सेक्टर के परगाल इलाके में आज सुबह आर्मी कैम्प पर आत्मघाती हमला हुआ।दोनों आतंकियों को सेना ने कुछ ही देर बाद जवाबी कार्रवाई में मार गिराया। फायरिंग के दौरान आतंकियों की गोली से सेना के तीन जवान शहीद हो गए जबकि दो अन्य घायल हो गए। शहीद हुए जवानों की पहचान सूबेदार राजेंद्र प्रसाद, राइफलमैन मनोज कुमार और राइफलमैन लक्ष्मणन डी के रूप में हुई हैं। घायलों में एक मेजर भी शामिल है। हालांकि अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

    जम्मू के एडीजीपी मुकेश सिंह ने बताया कि जिला राजौरी से 25 किलोमीटर दूर नियंत्रण रेखा से सटे दरहाल सेक्टर के परगाल इलाके में स्थित सैन्य शिविर में लगे कंटीले तारों से आतंकियों ने रात के अंधेरे में प्रवेश किया और जवानों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। इस हमले में 5 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल जवानों को तुरंत मुठभेड़ स्थल से सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। इस दौरान अन्य जवानों ने आतंकियों पर जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी जिसमें दोनों आतंकियों को मार गिराया गया। इस बीच अस्पताल में डॉक्टरों ने 3 जवानों को शहीद घोषित कर दिया जबकि दो अन्य घायल जवानों का इलाज जारी है।

    एडीजीपी का कहना है कि आतंकियों का यह आत्मघाती हमला था। इलाके में और आतंकियों की मौजूदगी की आशंका के चलते सेना और एसओजी के जवानों ने सैन्य शिविर के आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया हुआ है। नियंत्रण रेखा के आसपास के इलाकों में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है और गश्त भी बढ़ा दी गई है। सुरक्षा एजेंसियों से सूचना मिली है कि आतंकी इस तरह के और भी हमले कर सकते हैं।सुरक्षा एजेंसियों ने पहले ही स्वतंत्रता दिवस पर जम्मू व कश्मीर में आतंकी संगठनों की ओर से बड़ी वारदात की साजिश रचने का अलर्ट जारी किया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची रिम्स के हॉस्टल की दीवार और पेड़ गिरा, पांच बाइक और एक कार क्षतिग्रस्त
    Next Article JHARKHAND : सहायक पुलिसकर्मियों को मिला एक महीने का सेवा विस्तार
    azad sipahi

      Related Posts

      प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे

      June 14, 2025

      सड़क हादसे में दो की मौत

      June 14, 2025

      स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को

      June 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
      • सड़क हादसे में दो की मौत
      • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
      • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
      • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version