रांची। झारखंड में राजनीतिक हलचल रुकने का नाम नहीं ले रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने प्रेस सलाहकार के साथ मोरहाबादी स्थित स्टेट गेस्ट हाउस में रविवार को कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे से मुलाकात की। उन्होंने अविनाश पांडे के साथ झारखंड में उत्पन्न राजनीतिक परिस्थिति पर बात की। करीब एक घंटे तक चली इस बैठक में दोनों नेताओं ने आगे की रणनीति क्या होगी इस पर भी चर्चा की। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और पार्टी विधायक दल के नेता आलमगीर आलम भी मौजूद थे।

उभरी राजनीतिक परिस्थिति पर हुई चर्चा: राजेश ठाकुर

बैठक से निकलने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बताया कि दोनों नेताओं के बीच शिष्टाचार मुलाकात थी। नेताओं ने झारखंड में उभरी राजनीतिक परिस्थिति को कैसे ठीक किया जाये, इस पर चर्चा हुई। बैठक में आगे की रणनीति को लेकर बातें हुईं। मुख्यमंत्री आवास में होने वाली बैठक के बारे में पूछने पर बताया कि बैठक के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे के साथ शिष्टाचार मुलाकात थी। बैठक में वर्तमान राजनीतिक हालात पर चर्चा हुई। बैठक में जिन मुद्दों पर चर्चा हुई उस बारे में कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version