Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, November 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»दलित, आदिवासी और दबे-कुचले समाज के स्वाभिमान थे डॉ. रामदयाल मुंडा: सुदेश महतो
    Breaking News

    दलित, आदिवासी और दबे-कुचले समाज के स्वाभिमान थे डॉ. रामदयाल मुंडा: सुदेश महतो

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 23, 2022Updated:August 23, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा कि डॉ. रामदयाल मुंडा दलित, आदिवासी और दबे-कुचले समाज के स्वाभिमान थे। झारखंडी समाज एवं संस्कृति के विकास के लिए हमेशा संघर्षरत रहनेवाले धरतीपुत्र डॉ. रामदयाल मुंडा अपने आप में एक संस्था थे, उनके जीवन दर्शन से हमें हर पल सीखते रहने की जरुरत है। पद्मश्री डॉ. मुंडा झारखंड की समृद्ध संस्कृति को आगे बढ़ाने और आदिवासियों की पहचान बनाए रखने के लिए अपनी अंतिम सांस तक लड़ते रहें। महतो मंगलवार को रांची के मोरहाबादी स्थित डॉ. रामदयाल मुंडा पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद बोल रहे थे।

    उन्होंने कहा कि डॉ. रामदयाल मुंडा का व्यक्तित्व विराट था। उन्होंने अपनी मेहनत, समर्पण, त्याग और काबिलियत से अपनी अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाई। डॉ. मुंडा भारत सरकार द्वारा बनाई गई कमेटी ऑन झारखंड मैटर के प्रमुख सदस्य थे। उन्हीं के प्रयास से रांची विश्वविद्यालय में आदिवासी और क्षेत्रीय भाषा विभाग की स्थापना हुई। डॉ. मुंडा के प्रयास से ही यूएनओ में लंबी बहस के बाद हर साल नौ अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाने का प्रस्ताव पारित हुआ।

    इस दौरान पद्मश्री डॉ. रामदयाल मुंडा के पुत्र एवं सेंट्रल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर गुंजल इकीर मुंडा भी मौजूद रहें। डॉ. मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर, उन्हें नमन करते हुए गुंजल ने कहा कि डॉ. रामदयाल मुंडा अपने आप में एक किताब थे और उस किताब का हर पन्ना झारखंड की माटी की सौंधी खुशबू बिखेराता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविदेश में उच्च शिक्षा ग्रहण करेंगे झारखंड के पांच आदिवासी छात्र, हुआ समझौता
    Next Article कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत करेंगे राहुल गांधी : दिग्विजय सिंह
    azad sipahi

      Related Posts

      जनसुविधाओं के लिए अधिकारियों पर बनाएंगे कड़ा दबाव: सरयू राय

      November 23, 2025

      रांची की टीम ने ओपन कराटे चैंपियनशिप में जीता ओवरऑल खिताब

      November 23, 2025

      झारखंड के 5 मजदूर अफ्रीका के कैमरून में फंसे, सरकार से लगाई वतन वापसी की गुहार

      November 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी ने जी20 में कहा, एआई दुरुपयोग रोकने पर हो वैश्विक समझौता
      • जनसुविधाओं के लिए अधिकारियों पर बनाएंगे कड़ा दबाव: सरयू राय
      • रांची की टीम ने ओपन कराटे चैंपियनशिप में जीता ओवरऑल खिताब
      • रायपुर में एसीबी-ईओडब्ल्यू का बड़ा एक्शन: पूर्व आबकारी आयुक्त समेत 18 ठिकानों पर छापेमारी
      • काठमांडू में दुर्गा प्रसाई का राजशाही अभियान स्थगित, सरकार से वार्ता के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version