Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»लाइफस्टाइल»उचित मात्रा में पानी का सेवन कर किडनी के रोग से बच सकते हैं:डॉ विकास कुमार
    लाइफस्टाइल

    उचित मात्रा में पानी का सेवन कर किडनी के रोग से बच सकते हैं:डॉ विकास कुमार

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 17, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    • – चेहरे व पैरों में सूजन हो तो जरूरी है जाँच
    • -डायबिटीज व हाई बीपी से ग्रसित लोग किडनी की सेहत का रखें ध्यान
    • – योगा और व्यायाम से होगा फायदा
    • – शराब, धूम्रपान और ज्यादा नमक का प्रयोग ना करें

    मोतिहारी,16 अगस्त(हि.स.)।किडनी हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। यह मुख्य रूप से यूरिया,क्रिएटिनिन, एसिड जैसे वेस्ट पदार्थों से ब्लड को फिल्टर करने का काम करती है। जो पेशाब द्वारा शरीर से बाहर निकल जाते हैं।उक्त जानकारी यूरोलोजिस्ट डॉ विकास कुमार ने देते हुए बताया कि गलत खानपान व जीवनशैली के कारण किडनी की समस्याएं बढ़ रही हैं। किडनी के रोग से बचने के लिए पानी का उचित मात्रा में सेवन करना चाहिए। उन्होंने बताया कि अक्सर लोगों को कम पानी पीते देखा जाता है। जिसके कारण डिहाइड्रेशन व गैस के साथ पेट एवं किडनी की समस्याएं देखी जा रही है।

    -किडनी की बीमारी से कैसे करे बचाव

    डॉ.विकास कुमार ने बताया कि आजकल की भाग दौड़ वाले व्यस्त जीवन शैली में लोगों को तनाव से बचना चाहिए। शराब व धूम्रपान से परहेज करने के साथ ही भोजन में ज्यादा नमक का प्रयोग नहीं करना चाहिए,सुबह में टहलना चाहिए तथा हल्के व्यायाम करना चाहिए। वही डायबिटीज व हाई बीपी से ग्रसित लोगों को किडनी की सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

    -किडनी रोग के प्रमुख लक्षण

    डॉ विकास कुमार ने बताया कि किडनी रोग के विभिन्न लक्षण हैं, जिसकी जानकारी होना जरूरी है। चेहरे और पैरों में सूजन, खाने की इच्छा न होना, उल्टी व उबकाई आना, बहुत अधिक थका महसूस होना, रात में पेशाब का अधिक होना, पेशाब होने में तकलीफ आदि होने पर चिकित्सीय परामर्श जरूर लें। पेशाब में प्रोटीन बढ़ना किडनी रोग की समस्या की ओर इशारा करता है। चूंकि किडनी रोग को साइलेंट किलर माना जाता है और यह पीठ की ओर पसलियों के नीचे होता है। इसलिए पीठ के पीछे वाले हिस्से में नीचे की तरफ दर्द होने पर चिकित्सीय परामर्श लेना जरूरी हो जाता है। इन हिस्सों में दर्द किडनी रोग की समस्या की ओर संकेत देता है। वहीं पेशाब में खून आना, बुखार रहना, पेशाब में जलन के लक्षण को भी नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।

    -कैसे रखे किडनी को स्वस्थ

    • नियमित रूप से व्यायाम करें
    • रक्तचाप व शुगर को नियंत्रित रखें
    • खाने में संतुलित आहार लें
    • बढ़ते वजन को कंट्रोल करें
    • धूम्रपान, शराब व तंबाकू सेवन से बचें
    • किडनी का वार्षिक चेकअप करायें
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleयहां लगता है बिहार का सबसे बड़ा जन्माष्टमी मेला, चैतन्य महाप्रभु ने कराई थी शुरुआत
    Next Article शोपियां में मुठभेड़, आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फेंके ग्रेनेड
    azad sipahi

      Related Posts

      चीनी सुपर लीग क्लब वुहान थ्री टाउन्स क्लब के कोच पद से हटे रिकार्डो रोड्रिगेज  

      December 12, 2024

      ट्रेन के शौचालय में गूंजी किलकारी

      December 13, 2023

      शारदीय नवरात्रि आज से, घटस्थापना के साथ विराजेंगी मां आदिशक्ति

      October 15, 2023
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पाकिस्तान ने घबराकर हमें फोन किया… भारत ने ट्रंप के कश्मीर मध्यस्थता के बयान को किया खारिज
      • भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता वाले बयान से पलटे ट्रम्प, कहा- मैंने जंग नहीं रुकवाई
      • पाकिस्तान के एटम बमों को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी अपनी निगरानी में ले : राजनाथ
      • पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार ने यूपीएससी के अध्यक्ष का पदभार संभाला
      • नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों से मिलने एम्स पहुंचे अमित शाह, ट्रॉमा सेंटर में घायलों से मुलाकात कर जाना हालचाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version