रामगढ़। भाजपा द्वारा आहूत तिरंगा यात्रा रामगढ़ में निकाली गई। सोमवार को सांसद जयंत सिन्हा की अगुवाई में पतरातू से रामगढ़ तक तिरंगा यात्रा में एक नया जोश भर दिया। पार्टी जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता की अध्यक्षता में पतरातु रिसोर्ट के पास से एक तिरंगा यात्रा निकाली गई। सभी सातों मंडलों से आए सैकड़ों कार्यकर्ता राष्ट्रभक्ति गीत और भारत माता की जय के नारों के साथ पूरे क्षेत्र का भ्रमण करते हुए जयंत सिन्हा के साथ रामगढ़ स्थित सुभाष चौक पहुंचे।

विभाजन विभीषिका के विरोध में सिद्धु कान्हु मैदान से भाजपा कार्यकर्ता मौन जुलूस के रूप में थाना चौक पहुंचे। जहां सांसद जयंत सिन्हा ने गांधी जी एवं बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद कार्यक्रम का समापन किया। तिरंगा यात्रा में राकेश प्रसाद, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, पूर्व प्रत्याशी रामगढ़ विधानसभा सह सांसद प्रतिनिधि रणंजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू, सांसद प्रतिनिधि प्रकाश मिश्रा, नारायण चंद्र भौमिक, अखिलेश प्रसाद सहित कई लोग मौजूद थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version