रांची। प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा ने सोमवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत बाइक रैली निकाली। बाइक रैली प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष आरती कुजूर के नेतृत्व में निकाली गई। रैली जिला स्कूल से कचहरी होते हुए अल्बर्ट एक्का चौक तक पहुंची।

इस दौरान महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती कुजूर ने पूरे प्रदेश वासियों को यह संदेश दिया कि सभी 15 अगस्त तक हर घर में तिरंगा लगाएं। उन्होंने कहा कि हर भाजपा महिला कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में इस अभियान को आगे बढ़ाएंगी और हर घर में तिरंगा अभियान चलाएंगी।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version