भागलपुर। लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान शनिवार की देर रात भागलपुर पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने शनि मंदिर में पूजा अर्चना की। वहीं उन्होंने भागलपुर में भाजपा नेताओं और पत्रकार पर हुए लाठीचार्ज मामले में सरकार पर जमकर हमला बोला।

चिराग पासवान ने कहा कि सरकार मुख्यमंत्री छात्र, किसान, आम लोग, नेता और अब पत्रकार पर लाठी चला रहे हैं। बिहार में आईपीसी की धारा की फिर जरूरत ही क्या है। राहुल गांधी को स्टे लगा है। ये मुख्यमंत्री के लिए चिंता का विषय बन गया है। अगुवा बनने का प्रयास कर रहे थे। नाराज होकर आए मुख्यमंत्री को साइड करके राजद और कांग्रेस के नेता आपस मे मिल रहे हैं। इस मौके पर लोजपा रामविलास के जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा सहित पार्टी के कार्यकर्ता काफी संख्या में मौजूद थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version