रांची (आजाद सिपाही)। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भारत के मिशन चंद्रयान- 3 की चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग की लाइव स्ट्रीमिंग देखी। मुख्यमंत्री ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि अद्भुत!! अविस्मरणीय!! उन्होंने कहा कि तिरंगे की आन-बान और शान चंद्रमा पर पहुंच गया। देश के हमारे महान वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत, दृढ़ता और लगन की बदौलत चंद्रयान-3 आज चंद्रमा पर उतर गया। अंतरिक्ष महाशक्ति के रूप में देश एक बार फिर पुरजोर तरीके से स्थापित हो गया है। इस ऐतिहासिक अवसर पर इसरो की पूरी टीम सहित समस्त देशवासियों को अनेक-अनेक बधाई और जोहार। जय विज्ञान! जय हिंद!

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version