Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»कोई भी प्रतिभावान विद्यार्थी अर्थ के अभाव में पढ़ाई से वंचित ना रहे, यह सरकार का है संकल्प: हेमंत सोरेन
    Jharkhand Top News

    कोई भी प्रतिभावान विद्यार्थी अर्थ के अभाव में पढ़ाई से वंचित ना रहे, यह सरकार का है संकल्प: हेमंत सोरेन

    adminBy adminAugust 11, 2023Updated:August 11, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -मुख्यमंत्री ने पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना के चयनित विद्यार्थियों को किया सम्मानित
    -मुख्यमंत्री ने सीएम फेलोशिप योजना शुरू करने की घोषणा की
    -मरङ गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना से 25 विद्यार्थियों का विदेश में उच्च शिक्षा ग्रहण करने का सपना होगा साकार
    – अनुसूचित जनजाति के 10, अनुसूचित जाति के पांच, पिछड़ा वर्ग के सात और अल्पसंख्यक वर्ग के तीन विद्यार्थी शामिल
    अजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि अगर आप शिक्षित होंगे, तो आपकी अगली पीढ़ी भी निश्चित तौर पर पढ़ेगी। इसी बात को ध्यान में रख कर शिक्षा समेत सभी क्षेत्रों में नयी शुरूआत कर रहे हैं। इसके तहत कड़ी से कड़ी जोड़ कर व्यवस्था को मजबूत और आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। बच्चों की पढ़ाई के प्रति लगाव और उत्सुकता बनी रहे, इसके लिए कई योजनाएं शुरू की हैं, ताकि, आर्थिक अभाव की वजह से कोई भी प्रतिभावान विद्यार्थी पढ़ाई से वंचित ना रहे। मुख्यमंत्री शुक्रवार को प्रोजेक्ट भवन में आयोजित अभिनंदन समारोह में मरङ गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना के लिए चयनित 25 प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए बोल रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सीएम फेलोशिप प्रोग्राम शुरू करने की घोषणा की। इस प्रोग्राम के तहत दुनिया के 100 विश्वविद्यालयों में झारखंड के स्कॉलरों को एमफिल और पीएचडी जैसे कोर्स के लिए वित्तीय सहायता सरकार द्वारा प्रदान की जायेगी।
    शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करने की मुहिम जारी:
    मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के आदिवासियों-मूलवासियों में हुनर की कोई कमी नहीं है, लेकिन उचित प्लेटफॉर्म नहीं मिलने से इनकी प्रतिभा गुम हो जाती थी । जब हमारी सरकार बनी, तो हमने इसकी वजहों को जानने का प्रयास किया। इस क्रम में पता चला कि यहां की शिक्षा व्यवस्था एक ताश के पत्ते की तरह है, जो कभी भी धराशायी हो सकती है। यह हमारे लिए एक बड़ी चुनौती थी, लेकिन हमने इसे स्वीकार किया। शिक्षा के क्षेत्र में रिफॉर्म का सिलसिला शुरू किया। पहले चरण में 80 स्कूल आॅफ एक्सीलेंस खोले गये हैं। मॉडल स्कूल बनाये जा रहे हैं। स्कूलों को संसाधन उपलब्ध कराया जा रहा है। इसका नतीजा है कि आज सरकारी विद्यालयों में बच्चों को बेहतर गुणवत्ता की शिक्षा मिल रही है।
    बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेवारी सरकार ने ले रखी है:
    हेमंत सोरेन ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में राज्य सरकार कई योजनाएं चला रही है। हमारा प्रयास है कि बच्चे सिर्फ अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें। उनके पठन-पाठन का सारा खर्च सरकार वहन करेगी। आज बच्चों की प्राइमरी शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक का खर्च सरकार दे रही है। इतना ही नहीं, यूपीएससी, जेपीएससी, बैंक और रेलवे जैसी प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी और इंजीनियरिंग, मेडिकल और लॉ जैसे कोर्स करने का खर्च सरकार दे रही है। बच्चों से कहना है कि वे पढ़-लिख कर एक अच्छा मुकाम हासिल करें। उनके मुकाम हासिल होने से झारखंड भी गौरवान्वित महसूस करेगा।
    प्रतिभावान बच्चों की पढ़ाई में आर्थिक तंगी नहीं बनेगी बाधा:
    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतिभावान बच्चों की पढ़ाई में आर्थिक तंगी बाधा नहीं बने, इसका सरकार ने संकल्प ले रखा है। झारखंड बोर्ड हो या सीबीएसइ अथवा आइसीएसइ बोर्ड, इनके टॉपरों को सरकार नगद राशि के साथ लैपटॉप दे रही है। इसके अलावा छात्रवृत्ति की राशि बढ़ा दी गयी है। हमारी बच्चियों की पढ़ाई बाधित नहीं हो, इसके लिए सावित्रीबाइ फुले योजना चलायी जा रही है।
    हर क्षेत्र को बेहतर और मजबूत बनाने के लिए हो रहा काम
    मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत अचरज की बात है कि देश का 42 प्रतिशत खनिज संसाधन झारखंड में उपलब्ध है। फिर भी इसे देश के सबसे पिछड़े राज्यों में गिना जाता है। इतना ही नहीं, प्रकृति ने झारखंड को धरा के अंदर और बाहर से सजाया-संवारा है। फिर भी यहां के लोग गरीब और पिछड़े हैं। आखिर ऐसा क्यों? दरअसल झारखंड को शुरू से ही उपेक्षित करने का प्रयास किया जाता रहा है, जिसका परिणाम यहां के आदिवासी और मूलवासी को भुगतना पड़ रहा है। हमारी सरकार इससे निपटने की पूरी रणनीति तैयार कर आगे बढ़ रही है। उन चीजों को चिह्नित किया जा रहा है, जिस वजह से झारखंड आगे नहीं बढ़ सका। शिक्षा की बेहतरी के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। रोजगार के नये अवसर पैदा हो रहे हैं। सामाजिक सुरक्षा को प्रभावी तरीके से लागू किया जा रहा है। हमें पूरा विश्वास है कि वह दिन दूर नहीं, जब झारखंड की पहचान एक विशेष राज्य के रूप में पूरे देश-दुनिया में होगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमनरेगा के कार्यों का निरीक्षण, सुनवाई और समाधान करेंगे लोकपाल: आलमगीर आलम
    Next Article चाइबासा: पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक जवान शहीद, एक की हालत गंभीर
    admin

      Related Posts

      राजनीतिक लड़ाई सीधी हो, परिवार को न घसीटें : बाबूलाल मरांडी

      July 24, 2025

      वन भूमि की फर्जी खरीद-बिक्री मामले में इज़हार और अख्तर से इडी ने की पूछताछ

      July 24, 2025

      झारखंड में 25 से तीन दिनों तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

      July 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत-इंग्लैंड अंडर-19 दूसरा यूथ टेस्ट मैच ड्रा, आयुष म्हात्रे ने खेली धमाकेदार शतकीय पारी
      • आठ साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी पर लियाम डॉसन ने कहा, “अब मैं पहले से बेहतर गेंदबाज़ हूं”
      • भारत-ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर
      • रूस में अंगारा एयरलाइंस के विमान में आग लगी, सभी 46 लोगों की मौत
      • छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में 33 लाख के इनामी आठ नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version