Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»झामुमो के पॉलिटिकल डिक्शनरी में विकास शब्द है ही नहीं: सुदेश महतो
    राजनीति

    झामुमो के पॉलिटिकल डिक्शनरी में विकास शब्द है ही नहीं: सुदेश महतो

    adminBy adminAugust 30, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -डुमरी में झामुमो विकास के मुद्दे पर नहीं, झूठ और आतंक के जोर पर लड़ रहा चुनाव
    -झूठ बोलने में हेमंत सोरेन ने महारत हासिल कर ली है

    डुमरी। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा विकास के मुद्दे पर नहीं, झूठ और आतंक के जोर पर डुमरी उपचुनाव लड़ रहा है। झामुमो के पॉलिटिकल डिक्शनरी में विकास शब्द है ही नहीं। नवाडीह प्रखंड के अलग-अलग पंचायतों में जनसभा कर उन्होंने जोर देकर कहा कि डुमरी की जनता ने एनडीए उम्मीदवार यशोदा देवी को जिताने का फैसला ले लिया है। झामुमो और उसके सहयोगी दल चाहे जितना जोर लगा लें यहां उन्हें मुंह की खानी पड़ेगी। डुमरी उप चुनाव का फैसला 2024 के चुनावों में हेमंत सोरेन की हार के लिए निर्णायक साबित होगा।

    बिरनी में उन्होंने कहा कि अपनी पहली चुनावी जनसभा में हमने कहा था कि सभी पंचायतों में जाऊंगा। यह चुनावी अभियान यहां की जनता जनार्दन को सुनने समझने और फिर अपनी कहने के लिए निरंतर आगे बढ़ रहा है। जनता से मेरी इसी सीधी जुड़ाव को देखते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा ने आतंक मचाने और गुंडागर्दी का सहारा लिया है। दरअसल यही उनका चरित्र रहा है। जबकि एनडीए अपने कार्यकतार्ओं और जनता के विश्वास पर चुनाव लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि झामुमो के सहयोगी दलों की जुबान पर सिर्फ और सिर्फ सुदेश महतो है। इसलिए कि सुदेश महतो विकास की बुनियाद पर राजनीति करता है और झारखंडी विचारों, विषयों, जनभावनाओं के साथ चलता है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन के हाथों में सत्ता की बागडोर है। मुख्यमंत्री ने अपने राजनीतिक जीवन में झूठ बोलने और प्रोपेगेंडा फैलाने में महारत हासिल कर ली है। झूठ का जाल बिछाकर और लोगों को गुमराह कर उन्होंने 2019 का चुनाव जीता था। और लगातार जनादेश का अपमान कर रहे हैं। हेमंत सरकार राज्य के किसी एक गांव का नाम बता दें, जिसका कायापलट किया है। आजसू प्रमुख ने नवाडीह प्रखंड के चपरी, गुंजरडीह, खरपीटो, पोटसो, सुरही, सहरिया, भेंडरा और बाराडीह में भी सभा कर जनता से भय, भूख और भ्रष्टाचार को प्रश्रय देने वाली सरकार के खिलाफ वोट करने और डुमरी को बदलाव का वाहक बनाने की अपील की।

    सुदेश महतो ने यशोदा देवी ने बंधवाई राखी 
    सुदेश महतो ने डुमरी उपचुनाव में अपने पार्टी की उम्मीदवार यशोदा देवी से राखी बंधवाई. उन्होंने सोशल मीडिया में फोटो साझा करते हुए लिखा –
    आज राखी के पावन पर्व के अवसर पर यशोदा जी के मायके चपरी में उनसे राखी बंधवाई। बहन के पति के चले जाने बाद एक भाई की बहन के प्रति जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है। इसी जिम्मेदारी के तहत मैं अपनी बहन के साथ हर वक़्त खड़ा हूँ।
    इस उपचुनाव में मेरे साथ डुमरी विधानसभा में यशोदा जी के सभी भाइयों ने उन्हें विजयी बना कर डुमरी को इस ठगबंधन सरकार के भय, भ्रम और भ्रष्टाचार से मुक्त कर सर्वांगीण विकास के रास्ते पर ले जाने का संकल्प लिया है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलुटेरों और दलालों को बचा रही है राज्य सरकार : बाबूलाल मरांडी
    Next Article कहीं यह लोकसभा चुनाव जल्द कराने की तैयारी का संकेत तो नहीं!
    admin

      Related Posts

      ट्रेड यूनियनों हडताल 20 मई से, खनन सहित कई सेवाएं होंगी प्रभावित

      May 13, 2025

      सेल सिटी के पास खड़ी कार में लगी आग

      May 13, 2025

      झारखंड के 1161 सरकारी शिक्षकों को मिला शोकॉज नोटिस

      May 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ट्रेड यूनियनों हडताल 20 मई से, खनन सहित कई सेवाएं होंगी प्रभावित
      • सेल सिटी के पास खड़ी कार में लगी आग
      • मुख्यमंत्री ने 208 करोड़ रुपये की लागत से 32 योजनाओं का उद्घाटन और 16 योजनाओं का किया शिलान्यास
      • विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम घोषित, ग्रीन की वापसी
      • आईपीएल 2025 का बदला हुआ शेड्यूल जारी: 17 मई से फिर शुरू होगा टूर्नामेंट, 3 जून को फाइनल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version