राजधानी रांची से लगभग 20 किलोमीटर दूर स्थित ओरमांझी में दिनदहाड़े तीन लोगों की हत्या कर दी गयी है। प्राथमिक सूचना के मुताबिक आपसी विवाद की वजह से हत्या की गयी है। हत्याकांड की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस के जवान मौके पर लगा दिए गए हैं। किसी भी तरह की संभावित घटना को लेकर मुस्तैद है। मरने वालों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि आपसी कहासूनी इतना बढ़ गया कि लोग एकदूसरे को मारने लगे। इसी मारपीट के बीच हत्या कर दी गयी।
Related Posts
Add A Comment