रांची। बेरमो विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता प्रकाश कुमार सिंह ने शनिवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से रांची स्थित आवास पर मुलाकात की। इस दौरान प्रकाश कुमार सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों पर लिखी अपनी पुस्तक चंपाई सोरेन को भेंट कर भाजपा परिवार में सम्मिलित होने पर बधाई दी। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार को ही भाजपा में शामिल हुए हैं।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version