Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, July 31
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»मंत्री अखिल गिरी से मुख्यमंत्री नाराज, कैबिनेट बैठक में मांग सकती हैं स्पष्टीकरण
    राज्य

    मंत्री अखिल गिरी से मुख्यमंत्री नाराज, कैबिनेट बैठक में मांग सकती हैं स्पष्टीकरण

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    CM Mamata Banerjee during review meeting regarding hawkers and encroachment issues at Nabanna Sabhaghar. Express photo 27.06.2024 *** Local Caption *** CM Mamata Banerjee during review meeting regarding hawkers and encroachment issues at Nabanna Sabhaghar. Express photo 27.06.2024
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। वन विभाग के अधिकारी के साथ मंत्री अखिल गिरी के आपत्तिजनक वार्ताव को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी नाराज हैं। सीएम के बेहद करीबी एक सूत्र ने रविवार को इस बारे में जानकारी दी। पता चला है कि पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ और अब वन विभाग की एक महिला अधिकारी के खिलाफ आपत्तिजनक व्यवहार की वजह से अखिल गिरी पर गाज गिर सकती है।

    तृणमूल कांग्रेस के अंदरूनी सूत्रों ने बताया है कि सोमवार को राज्य मंत्रिमंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक निर्धारित है। इसमें मुख्यमंत्री गिरि से इस मामले पर स्पष्टीकरण मांग सकती हैं। बैठक से पहले, सूत्रों ने कहा कि पश्चिम बंगाल वन विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बीरबाहा हांसदा इस मामले पर मुख्यमंत्री को एक रिपोर्ट सौंपने वाली हैं।

    इस बीच, राज्य बीजेपी नेता और कलकत्ता उच्च न्यायालय के वकील कौस्तव बागची ने राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस को एक पत्र भेजकर गिरि को मंत्री पद से हटाने की मांग की है। पत्र में बागची ने कहा है कि मंत्री गिरि आदतन अपराधी हैं और उन्होंने पहले भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की शारीरिक बनावट पर अपमानजनक टिप्पणी की थी।

    शनिवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें मंत्री अखिल गिरि महिला वन विभाग अधिकारी को अपशब्द कहते हुए और धमकाते हुए नजर आए। वीडियो में मंत्री गिरि अधिकारी से कहते हुए सुने गए, “तुम सरकारी कर्मचारी हो, मुझसे बात करते समय सिर झुका कर बोलो। देखो एक हफ्ते के अंदर क्या होता है… अपने तरीके सुधारो। देखना जब लोग तुम्हें लाठियों से मारेंगे तब क्या होता है।”

    गिरि ने आरोप लगाया कि महिला अधिकारी के निर्देश पर वन विभाग के कर्मचारियों ने रात के समय दुकानों को तोड़ा, जब तेज बारिश हो रही थी। महिला अधिकारी ने गिरि से पूछा कि कैसे उन्हें अपनी ड्यूटी करने के लिए हटाया जा सकता है, जिस पर गिरि ने पूछा, “तुम्हें किसने रात की ड्यूटी पर भेजा था? दुकानों को रात में क्यों तोड़ा गया?”

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleटीएमसी ने वन अधिकारी से बदसलूकी करने वाले मंत्री अखिल गिरि से मांगा इस्तीफा
    Next Article राशन वितरण मामले में इडी ने ज्योतिप्रिय मल्लिक के खिलाफ शुरू की धन शोधन की जांच
    shivam kumar

      Related Posts

      वाराणसी की मुस्लिम महिलाओं ने ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता पर प्रधानमंत्री को भेजीं राखी

      July 30, 2025

      गुजरात एटीएस को बड़ी कामयाबी, आतंकी संगठन अलकायदा से जुड़ी महिला को किया गिरफ्तार

      July 30, 2025

      बंगाल के दंपति पर साइबर ठगी के 900 केस, बिहार के दरभंगा से हुई गिरफ्तारी

      July 30, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बिहार की चुनावी पिच पर हाथ आजमायेंगे कई नौकरशाह
      • महिला कोपा अमेरिका 2025: ब्राजील ने उरुग्वे को 5-1 से रौंदा, फाइनल में किया प्रवेश
      • हरदीप ने रचा इतिहास, अंडर-17 ग्रीको-रोमन कुश्ती के 110 किग्रा वर्ग में बने विश्व चैंपियन
      • वाराणसी की मुस्लिम महिलाओं ने ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता पर प्रधानमंत्री को भेजीं राखी
      • गुजरात एटीएस को बड़ी कामयाबी, आतंकी संगठन अलकायदा से जुड़ी महिला को किया गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version